जनता के हक की लड़ाई जारी रहेगी : सचिन पायलट

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में चल रही कांग्रेस की छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा 6वें दिन सड्डू से निकलकर गांधी मैदान में विशाल आमसभा में तब्दील हुई। छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, सह-प्रभारी एस.ए. सम्पत, जरिता लेफतलांग, विजय जागिड़ सहित वरिष्ठ नेता पंडरी से न्याय यात्रा में शामिल हुये। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह सेवादल के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया तथा ध्वज गीत और राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत के गायन के साथ यात्रा की शुरूआत हुई। सड्डू से गांधी मैदान तक 8 किमी तक सैंकड़ो स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न व्यापारिक संगठनो आम नागरिको ने यात्रा का स्वागत किया।

गांधी मैदान में हुये आम सभा को संबोधित करते हुये अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा के समापन विशाल आमसभा को संबोधित करते हुये कहा कि 10 महिने सरकार के बीत जाने के बाद जो यात्रा निकाली है 130 किमी की न्याय यात्रा इस यात्रा को सफलता से आयोजित करने के लिये आम जन को इस यात्रा से जोड़ने के लिये इस भीषण उमस और गर्मी में 130 किमी चलकर सड़को पर इस सरकार की जो नाकामिया है उसको रेखांकिंत करने का काम किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को बधाई दिया और पूरे प्रदेश कांग्रेस कमेटी को बधाई दिया।

पत्रकारों ने सवाल किया और पूछा कि सरकार का 1 साल पूरा नहीं हुआ है और न्याय यात्रा निकाल रहे है? पत्रकारो के सवाल का जवाब देते हुये कहा कि कांग्रेस पार्टी को शौक नहीं है मजबूरी में इस यात्रा को निकालने का निर्णय लिया। सरकार बनने के बाद भाजपा का शासन आया और जनता ने वोट दिया था एक ऐसे शासन का निर्माण करने के लिये जो जनता को उनके वादे पूरा करने का काम करता वो शासन जो लोगो के उम्मीदो का पूरा करता और इस 10 महीने में क्रमवार तरीके से जो हिंसक वारदाते लगातार बढ़ी है। हर क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्र में शहरी क्षेत्र में बलौदाबाजार में जो हुआ, आदिवासियों के साथ, दलितो के साथ, महिलाओं के साथ, पिछड़ा वर्ग के लोगो के साथ किसानों के साथ शहरों में हिंसक वारदातों में लगातार वृद्धि हो रही है। प्रदेश की सरकार झूठे आकड़े दिखाकर अपने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ना चाहती है। इस न्याय यात्रा निकालने का उद्देश्य था सत्ता के नशे में चूर जो सरकार बैठी है रायपुर के अंदर उनकी निंद खोलने का काम हम करना चाहते है। जवाबदेही तय करना चाहते थे हम सदन के अंदर और सदन के बाहर एक घटना हो जाये दो घटना हो जाये लेकिन पहली बार किसी राज्य में हिंसक वारदाते होती है तो कलेक्टर, एसपी अपनी जिम्मेदारी छोड़ कर भाग रहे है। लोगो को उनके हालात में छोड़ रहे है। भाजपा की सरकार अपनी नाकामिया छुपाने के लिये कांग्रेस के लोगो को बदनाम करने के लिये कर रही है और झूठे मुकदमे लगाते है। हमारे नेता कांग्रेस के चाहे छत्तीसगढ़ के या देश के कहीं के भी नेता हो जो आवाज बुलंद करेगा उसके खिलाफ इनकम टैक्स, सीबीआई, ईडी का पूरा प्रकोप डालकर उनकी आवाज को दबाने का काम करते है। इस न्याय यात्रा के माध्यम से जनता के बीच में विश्वास कायम करने के लिये कांग्रेस पार्टी ने काम किया है। घमंड और आक्रमण की राजनीति नहीं चलेगी।

भाजपा सरकार में आयी है अपने मेनिफेस्टो के वादे पूरा करे। भाजपा जनता को तमाम वादे किये थे। आज किसान टकटकी लागाकर देख रहा है। दिल्ली की सरकार और रायपुर की सरकार जनता ने वोट दिया था सुशासन के लिये, सुविधाओं के लिये और सुरक्षा के लिये, आत्मसम्मान के लिये और माताओ, बहनों, बेटियो के साथ खिलवाड़ होता है कोई कार्यवाही नहीं होती है। इस न्याय यात्रा के माध्यम से कांग्रेस संगठन के और आम जनता का जो सैलाब उमड़ा है और जो नौजवान साथियों है जो लगातार 6 दिनों तक इस रास्ते पर चले और लोगो को उम्मीद जगी है कि 9 महीने पहले जो हमसे गलती हुई थी और जिस बहकावे में आकर आम जनता ने वोट डाले थे अब सरकार को चैन से बैठने नहीं देंगे। लोकतंत्र की खूबसूरती है वोट 5 साल में एक बार डलता है, लेकिन शासन करने वाले लोग अगर घमंड और अंहकार में काम करेंगे जनता बर्दास्त नहीं करेती। छत्तीसगढ़ में जो की जो होता है यहां दिल्ली के इशारे में होता है। यहां सत्ता चलाने वाले लोग दिल्ली में बैठे है। छोटे, मोटे काम करने लिये दिल्ली की अनुमति जरूरी है। जनता ने सरकार चुनी थी सुशासन के लिये और यहां पर सरकार बनी है कांग्रेस को खत्म करने का काम चाहती है। मैं भाजपा के सरकार को चेतावनी देना चाहता हूं। कांग्रेस पार्टी महात्मा गांधी की पार्टी है हम सत्य अहिंसा, सद्भावना, परिश्रम ये संस्कार हमारे अंदर है। लेकिन गांधी वादी सोच को, सालीनता को, विनम्र स्वभाव को छत्तीसगढ़ की सरकार कमजोरी न समझे। लोगो का शोषण बंद नहीं करोगे, झूठे मुकदमे लगाने बंद नहीं करोगे तो इट से इट बजाना कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को आता है। कांग्रेस पार्टी चुप बैठने वाली नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!