मां-बेटे को बंदरों ने दूसरी मंजिल से धक्का दिया, गंभीर रूप से घायल

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के चंदला थाना क्षेत्र में सात साल के बालक और उसकी मां को बंदरों ने दूसरी मंजिल की छत से धक्का दिया। इससे उन्हें गंभीर रूप से घायल होने पर उत्तर प्रदेश के झांसी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है।

मामला छतरपुर जिले के चंदला क्षेत्र की है। यहां सीता पटेल अपने सात साल के बेटे अजय के साथ दूसरी मंजिल की छत पर टहल रही थीं। उ‌सी बीच कुछ बंदरों का झुंड आ गया। उन्होंने मां-बेटे पर हमला कर दिया। बंदरों ने उन्हें उठाकर छत से नीचे धक्का दे दिया। घटना के तुरंत बाद परिजनों घायल मां बेटे को छतरपुर जिले के स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया|

बेटे को बचाने गोद में उठाया तो बंदरों ने धक्का दिया
घायलों के परिजन दादूराम पटेल का कहना है कि उनकी बहू सीता पटेल एवं उसका बेटा छत पर थे तभी बंदर आ गए। सीता अपने बेटे के पास पहुंची और उसे गोद मे उठा लिया। मगर जब तक सीता बेटे के साथ संभल पाती, बंदरो ने उन्हें धक्का दे दिया। धक्का देने से दोनो मां-बेटे दूसरी मंजिल की छत से नीचे गिर गए। दोनों लहूलुहान हालत में स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।

error: Content is protected !!