अभिषेक सिंह, कोमल राजपूत लखीमपुर खीरी जायेंगे

राजनांदगांव। उत्तरप्रदेश की राजनीति में लखीमपुर खीरी कांड इस वर्ष सुर्खियों में रहा है। उसी लखीमपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र कास्ता और मोहम्म्दी क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में बतौर पर्यवेक्षक प्रचार करने राजनांदगांव के पूर्व सांसद अभिषेक सिंह और छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत आज रात प्रस्थान करेंगे। उनके साथ यहां पूर्व पार्षद श्यामा देशमुख भी होंगे। श्री राजपूत ने यह जानकारी देते हुए बताया वे आज शिवनाथ एक्सप्रेस ट्रेन से नागपुर तक जाने के पश्चात् विमान द्वारा दिल्ली जायेंगे। फिर वहां से लखनऊ और लखीमपुर खीरी जिले के लिये रवाना होंगे। वहां के विधानसभा क्षेत्र कास्ता और यूपी में योगी आदित्यनाथ की सरकार दोबारा आये इस हेतु भाजपा की नीतियों के साथ योगी और मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनायेंगे।

पार्टी सूत्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार तीसरे चरण के चुनाव में स्टार प्रचारक के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री छ.ग. शासन डॉ. रमन सिंह साथ ही और भी कई भाजपा नेता उत्तरप्रदेश जायेंगे। जिसकी लिस्ट आ चुकी है।

error: Content is protected !!