विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने जीते पुरस्कार

खरसिया। महात्मा गांधी शासकीय महाविद्यालय खरसिया में विज्ञान कल्ब के संयोजक डॉ. मो. तलहा, सदस्य ए. के. पटेल, कश्मीर एक्का, एस. के. मेहरा, एस.के. इजारदार के निर्देशन मंे 28 फरवरी को अपराह्ल 12 बजे विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें सोलह, मॉडल विद्यार्थियो द्वारा ग्रुप में रखे गए। प्रथम स्थान ( वेस्तेज से बिजली का निर्माण) जिनमें कु. तेजश्विनी, कु. लेखा, कु. निकिता, कु. रीतू को मेडल एवं ग्रुप को 1500 रु. तथा द्वितीय स्थान प्रकाश और जल का संरक्षण जिसमंे विकास सोनी, चंदन केशरी, रंजन सोनी, अंशित श्रीवास्तव क्रमशः मेडल एवं ग्रुप को 1000 रुपये प्रदान किया गया। तृतीय स्थान मानव मूत्र उत्सर्जन कु. श्रद्धा, कु. रोशनी, गबेल, कु. बबिता को क्रमशः मेडल और ग्रुप को 500 रु. दिया गया। वैसे तो प्रत्येक मॉडल बहुत अच्छी तरह से प्रदर्शन किया गया था। चयन समिति मंे प्रो. एस.पी.दर्शन, प्रो.धीरही, डॉ.सुशीला गोयल, प्रो. के. एक्का रहे। महाविद्यालय के रसायन शास्त्र के विद्यार्थियांे का विशेष सहयोग रहा। विदित हो कि 2017 के बाद इस वर्ष महाविद्यालय विज्ञान कल्ब द्वारा यह आयोजन किया गया।

error: Content is protected !!