दीपक चौरसिया ने कैबिनेट मंत्री श्री अकबर के समक्ष ली पार्टी की सदस्यता

कवर्धा। वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता दीपक चौरसिया ने पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने कवर्धा के विधायक व प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर से उनके राजधानी स्थित शासकीय निवास कार्यालय में भेंट कर कांगेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस की परम्परा अनुसार मोहम्मद अकबर ने उनका गमछा पहनाकर स्वागत किया तथा बधाई दी।
कांग्रेस में शामिल होने के बाद दीपक चौरसिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों व कवर्धा के विधायक, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर की कार्यशैली से प्रभावित होकर उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि वे पूर्व में कांग्रेस पार्टी में कार्य कर चुके हैं। वे ब्लॉक अध्यक्ष तथा जिला कांग्रेस के प्रवक्ता के पद पर रहे। परिस्थितिवश वे भाजपा में शामिल हो गए थे। वहां घुटन महसूस होने पर पुनः अपनी मूलधारा की पार्टी कांग्रेस में शामिल हुए है। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसजन बंटी तिवारी भी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!