बड़ी खबरः एअर इंडिया विमान की थाईलैंड में इमरजेंसी लैंडिंग, बम होने की सूचना…

Bomb Threat In Air India Flight: थाईलैंड में एअर इंडिया के प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। एअर इंडिया प्लेन में बम होने की सूचना मिली थी। विमान में 156 लोग सवार थे। प्लेन थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रहा था। घटना सुबह 9:30 बजे की है। फ्लाइट नंबर AI-379 बताई जा रही है। विमान ने अंडमान सागर के ऊपर चक्कर लगाने के बाद फुकेत हवाई अड्डे पर वापस लैंड किया। धमकी देने वाले के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है।

लैंडिंग के तुरंत बाद फ्लाइट में मौजूद सभी यात्रियों को सुरक्षा के लिहाज से नीचे उतारा गया है। इसके साथ पूरे विमान की बारीकी के साथ जांच की जा रही है। फ्लाइट ने शुक्रवार सुबह 9:30 बजे (0230) फुकेत हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। हालांक अंडमान सागर के पास धमकी मिलने के बाद वापस लैंड कराया गया।

एक अधिकारी ने बताया कि फ्लाइट AI 379 लैंड हो चुकी है और एयरपोर्ट इमरजेंसी सेवा के साथ आगे का काम कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि थाई द्वीप फुकेत से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट ने शुक्रवार बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. जैसे ही जानकारी लगी तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

बता दें कि एक दिन पले ही अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन 12 जून 2025 (गुरुवार) को दोपहर टेक ऑफ के दो मिनट बाद ही क्रैश हो गया था। हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और 12 क्रू मेंबर्स समेत 241 लोगों की मौत हो गई थी। फ्लाइट नंबर AI-171 अहमदाबाद से लंदन जा रही थी। इसमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक समेत कुल 230 यात्री सवार थे। इनमें 103 पुरुष, 114 महिलाएं, 11 बच्चे और 2 नवजात थे। बाकी 12 क्रू मेंबर्स थे।

वहीं इस हादसे में सिर्फ एक भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक जिंदा बचे हैं। इस हादसे में कुल 265 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। दरअसल, आग लगते ही विमान 2.5 किमी दूर बीजे मेडिकल एंड सिविल हॉस्पिटल की बिल्डिंग से जा टकराया। इस बिल्डिंग में अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स रहते हैं। हादसे के समय इमारत में 50 से 60 डॉक्टर मौजूद थे, इनमें 15 से ज्यादा घायल हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!