तेज रफ्तार कार के सामने आया सांड, बाल-बाल बचा ड्राईवर, गौवंश की मौत…

रायपुर। रायपुर के एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार कार के सामने अचानक एक सांड आ जाने से वाहन उससे टकरा गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

हादसे में कार चालक सुरक्षित बताया जा रहा है, जबकि दुर्घटना में सांड की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही राजेंद्र नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला. पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

error: Content is protected !!