फिर तीसरा तूफान! क्या छत्तीसगढ़ में भी मचेगी तबाही? बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम

रायपुर. बंगाल की खाड़ी में बना नया सिस्टम लगातार आगे बढ़ रहा है. यह आज स्पष्ट कम दबाव वाले क्षेत्र में बदल सकता है. वहीं दो दिनों के बाद इसके चक्रवाती तूफान रूप लेने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है. बारिश को लेकर कोई चेतावनी नहीं है. इसके अलावा अगले 3 दिनों न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव के आसार नहीं है.

चक्रवात रूप लेने के बाद इसके उत्तर की ओर बढ़ने से छत्तीसगढ़ का मौसम भी प्रभावित हो सकता है. प्रदेश में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होने वाली है. ऐसे में धान खरीदी केंद्रो और किसानों को अधिक तैयारी की जरूरत होगी.

कैसा बीता पिछला 24 घंटा?

मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहा. रायपुर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में सबसे 11 डिग्री सेल्सियस रहा. प्रदेश में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई.

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?

राजधानी में आज आसमान साफ ​​रहने की संभावना है. इस दौरान अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. प्रदेश के लिए मौसम विभाग ने किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है. अगले तीन दिनों तक मौसम शुष्क रहने और न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होने का अनुमान है.

नए तूफान के संकेत

मौसम विभाग के मुताबिक, 13 नवंबर को दोपहर 2:30 बजे तक दक्षिण-पश्चिम – बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र उसी स्थान पर सक्रिय था. इससे जुड़ा ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण – समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक विस्तारित है. इसके उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और 14 नवंबर को स्पष्ट कम दबाव के क्षेत्र में बदलने की संभावना है. इसके बाद 15 नवंबर की सुबह के आसपास इसके अवदाब बनने और 16 नवंबर की शाम तक मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान के रूप में और अधिक तीव्र होने के आसार हैं.

प्रमुख शहरों के तापमान

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
रायपुर 30°C 16°C
बिलासपुर 30°C 16°C
दुर्ग 30°C 16°C
राजनांदगांव 30°C 17°C
पेंड्रा रोड 28°C 14°C
अम्बिकापुर 27°C 11°C
सूरजपुर 28°C 12°C
जगदलपुर 29°C 14°C

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!