मेष (Aries)
मेष राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में अच्छे लाभ के योग बन रहे है। आपके व्यवहार की वजह से ही आपको अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। प्रेम जीवन में अपने साथी को समझने की कोशिश करें। सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है। यात्रा या नई योजनाओं से लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृषभ (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहेगा। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ेगी, लेकिन सफलता भी आपके कदम चूमेगी। संतान पक्ष से खुशखबरी आ सकती है। प्रॉपर्टी या पारिवारिक मामले सुलझेंगे। अपनी जबान पर कंट्रोल रखें। नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मिथुन (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों का आज का दिन सामान्य रहेगा। नए संपर्क लाभदायक होंगे। आर्थिक लाभ के योग, लेकिन खर्च बढ़ सकते हैं। सहकर्मियों से सावधान रहें। कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। पैसा उधार देने से बचे। सेहत में उतार-चढ़ाव संभव है।
कर्क (Cancer)
कर्क राशि के जातकों को आज के दिन मन शांत रखने की जरूरत है। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सरकारी कामों में सतर्क रहें। परिवार में शुभ आयोजन की योजना बनेगी। साथ ही, मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो सकती है। खर्चा ज्यादा बढ़ सकता है। प्रेम जीवन में सोच-विचार कर बोलें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
सिंह (Leo)
कर्क राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। मेहनत से किए गए कामों में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में बदलाव फायदेमंद रहेगा। कार्यक्षेत्र में साहस और उत्साह बना रहेगा। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धन संबंधी फैसलों में किसी अनजान पर भरोसा ना करें। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कन्या (Virgo)
आज के दिन कन्या राशि के जातकों को थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। करियर में बोझ बढ़ेगा, लेकिन सफलता मिलेगी। भाई-बहनों से विवाद न करें। परिवार का कोई सदस्य नौकरी के लिए बाहर जा सकता है। धन संबंधी मामलों में थोड़ा सतर्क रहें। धार्मिक कार्य में मन लगेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
तुला (Libra)
तुला राशि के जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नए निवेश या पार्टनरशिप के योग से लाभ होंगे। घर खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। लेकिन विरोधियों से सर्तक रहें। प्रेम जीवन में तालमेल बनाए रखें। संतान पक्ष की तरफ से अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।अच्छी सेहत के लिए बाहर का खाना अवॉइड करें।
वृश्चिक (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन पद-प्रतिष्ठा के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामले में भागदौड़ रहेगी। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। प्रेम जीवन में मनमुटाव संभव है, लेकिन धैर्य से काम लें। अच्छी सेहत के लिए पौष्टिक खाना खाएं।
धनु (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन ऊर्जा से भरा रहेगा। सही जगह और काम में मेहनत करने से अच्छा रिजल्ट जरूर मिलेंगा। दुश्मनों से बचकर रहें। उधार दिया धन वापस मिल सकता है। बॉस की बात ध्यान से सुनें। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होने से आपको खुशी मिलेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मकर (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। प्रॉपर्टी के मामले में सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और लगन को देख बॉस आपकी तारीफ करेंगे। रिलेशनशिप में अपने पार्टनर पर भरोसा सोच-समझकर करें। परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकते है। कोई छिपा राज सामने आ सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
कुंभ (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन दिन बेहतर रहेगा। योजनाएं पूरी होंगी। अपने पिताजी से बात सोच-समझकर करें। मेहनत रंग लाएगी। बच्चों के साथ समय बिताएंगे। किसी से धन संबंधी बातचीत करने पर सावधानी बरतें। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
मीन (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। काम में समस्याएं आ सकती हैं। काम को लेकर बनाई गई योजनाएं समय पर पूरी होंगी। कारोबार में पार्टनर से अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। धन निवेश में सोच-समझकर फैसला लें। परिवार से धन सहायता मिल सकती है।स्वास्थ्य में सुधार होगा।

