ढाबा संचालकों द्वारा अवैध शराब बिक्री व सेवन पर पुलिस ने की सख्त कार्यवाही…

राजनांदगांव। जिले में कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने के लिए 07 जनवरी को एसपी अंकिता शर्मा की विशेष टीम, लालबाग द्वारा संयुक्त रूप से थाना क्षेत्र अंतर्गत संचालित ढाबों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई। संयुक्त कार्रवाई के दौरान ढाबा संचालकों द्वारा अवैध रूप से शराब बेचने, पिलाने एवं सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन करने के मामलों में पृथक-पृथक अपराध पंजीबद्ध किए गए। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से  ’ 16 पौवा गोवा अंग्रेजी शराब ’ 30 पौवा शोले देशी प्लेन शराब ’ 16 पौवा सवा शेर देशी प्लेन शराब व 04 पौवा सिडिकेट व्हिस्की ’ 01 मोटरसाइकिल कुल 66 पौवा शराब कुल मूल्य रू ₹36,080/- जप्त किए गए।
गिरफ्तार आरोपीगण राहुल यादव , पिता स्व. मोहन यादव, उम्र 25 वर्ष, निवासी पेण्ड्री वार्ड क्रमांक 20, मधु विश्वकर्मा , पिता चन्द्रभूषण विश्वकर्मा, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम रामपुर, मनीष तेजवानी , पिता निर्मल तेजवानी, उम्र 30 वर्ष, निवासी नंदई वार्ड क्रमांक 48, जितेन्द्र सिंह , पिता स्व. हरभजन सिंह, उम्र 51 वर्ष, निवासी एच.आई.जी.-56, कमला कॉलेज के पास, प्रणय श्रीवास्तव , पिता स्व. प्रवीण श्रीवास्तव, उम्र 27 वर्ष, निवासी केलाबाड़ी, साहू सदर के पास, चौकी पदमनाभपुर, जिला दुर्ग, वेदप्रकाश साहू , पिता नरेन्द्र कुमार साहू, उम्र 39 वर्ष, निवासी आदित्य नगर दुर्ग एवं पारसराम साहू , पिता कृष्णा साहू, उम्र 25 वर्ष, निवासी तितुरडीह, नया पारा, चौकी पदमनाभपुर, दुर्ग उपरोक्त सभी  के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही की गई।

error: Content is protected !!