सटोरियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी, नगदी समेत 3 मोबाईल फोन, लैपटॉप जप्त

राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब, सट्टा, मादक पदार्थ की रोकथाम हेतु लगातार विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी कड़ी में निरीक्षक एमन साहू थाना प्रभारी बसंतपुर के नेतृत्व में सूचना के आधार पर आरोपी बिसेन सोनकर पिता श्याम सोनकर उम्र 22 साल निवासी सागरपारा थाना बसंतपुर एवं लोमेन्द्र निर्मलकर पिता रेवाराम निर्मलकर उम्र 40 साल निवासी ग्राम भानपुरी थाना लालबाग को अवैध रूप से धन अर्जित करने की गरज से अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखते पाये जाने से आरोपी बिसेन सोनकर के कब्जे से 01 नग कॉपी, 02 नग पेन, 02 नग मोबाईल, 01 नग कैल्कुलेटर, 01 नग लैपटॉप तथा नगदी रकम 5000/रूपये एवं आरोपी लोमेन्द्र निर्मलकर के कब्जे से 01 नग मोबाईल तथा 5100/रूपये नगदी रकम जप्त कर आरोपीगणो के विरूद्व अपराध क्रमांक 16/26 धारा छत्तीसगढ जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022 की धारा 6, 7 के तहत् अपराध पंजीबद्व कर आरोपीगणो को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। मामले में फरार एक अन्य आरोपी की सरगामी तलाश की जारी है।

error: Content is protected !!