सड़क सुरक्षा माह: यातायात पुलिस द्वारा कृषि महाविद्यालय में छात्रों को किया गया जागरूक

परिवहन एवं यातायात विभाग द्वारा संयुक्त रूप से 02 दिवसीय लर्निंग लायसेंस शिविर का आयोजन 
राजनांदगांव। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के नौवें दिन यातायात प्रभारी निरीक्षक नवरतन कश्यप के नेतृत्व में कृषि महाविद्यालय सुरगी में यातायात जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान यातायात पुलिस द्वारा विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी, सड़क सुरक्षा नियमों का पालन, वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग के अनिवार्यता, बिना लायसेंस वाहन चलाने के दुष्परिणाम, यातायात नियमों के उल्लंघन पर होने वाली कानूनी कार्यवाही एवं सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली जन-धन की हानि के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए उन्हे यातायात नियमों का पालन करने एवं दूसरों को भी प्रेरित करने हेतु समझाईश दी गई।
इस अवसर पर शिक्षकों सहित लगभग 200 विद्यार्थियों ने कार्यक्रम का लाभ लिया। कार्यक्रम में सउनि येनलाल चन्द्राकर एवं सुरेज चन्द्रवंशी द्वारा विषय सें संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। कल यानि 11 एवं 12 जनवरी को परिवहन विभाग एवं यातायात विभाग द्वारा संयुक्त रूप से लर्निंग लायसेंस शिविर का आयोजन यातायात शाखा परिसर में प्रतिदिन प्रातः 10.30 बजे से किया गया है। जिसमें अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठाये। साथ ही आवश्यक दस्तावेज 10वी या 08 वी मार्कशीट या पेन कार्ड जिसमें जन्म तिथि उल्लेख हो, लोकल आईडी प्रूफ-आधार कार्ड या राशन कार्ड, 01 पासपोर्ट साईज फोटो आवश्यक है।
राजनांदगांव यातायात पुलिस की आम लोगो से अपील है कि आप अपने परिवार एवं स्वयं के सुरक्षा के लिए बिना हेलमेट दुपहिया वाहन न चलायें, दुपहिया वाहन में तीन सवारी न चले, वाहन चलाते समय मोबाईल मे बात न करे, तेज गति से वाहन न चलाये, चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगायें। नशे के हालत में कभी भी वाहन न चलाये, नियंत्रित गति में वाहन चलायें, सम्पूर्ण यातायात नियमों का पालन करें। यातायात रथ एवं अन्य विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से यातायात जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेगा।

error: Content is protected !!