BUDGET 2026: देश की आर्थिक नीतियों की दिशा तय करने वाला आम बजट 2026 अब ज्यादा दूर नहीं है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के बजट सत्र को बुलाने की मंजूरी दे दी है. इसके साथ ही यह साफ हो गया है कि बजट सत्र कब शुरू होगा और कब तक चलेगा.
बजट सत्र की शुरुआत 28 जनवरी 2026 से होगी. इसी सत्र में वित्त मंत्री संसद में आम बजट 2026 पेश करेंगी. बजट को लेकर अब टैक्सपेयर्स, नौकरीपेशा लोग, किसान और कारोबारी वर्ग सभी की नजरें सरकार पर टिकी हैं.

