IND vs NZ 1st ODI : आज इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड का पहला वनडे मैच वडोदरा में खेला जाना है। रोहित शर्मा और विराट कोहली पर हर किसी की नजरें रहेंगी।
स्पोर्ट्स डेस्क। भारत (IND) और न्यूजीलैंड (NZ) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series 2026) का आगाज आज यानी (11 जनवरी 2026) से होने जा रहा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ खिलाफ भारतीय टीम विराट कोहली और रोहित शर्मा (Virat Kohli Rohit Sharma) की शानदार लय के साथ आगे बढ़ने की उम्मीद करेगी।
न्यूजीलैंड की टीम नए और युवा खिलाड़ियों की भरमार है लेकिन पूरी ताकत के साथ उतर रही भारतीय टीम के लिए रोहित और कोहली के नजरिये से सीरीज अहम है। विकेटकीपर ऋषभ पंत (Rishabh Pant OUT, Dhruv Jurel IN) मांसपेशियों में खिंचाव के कारण न्यूजीलैंड सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जह ध्रुव जुरेल को भारतीय वनडे टीम में शामिल किया गया है।
वहीं, न्यूजीलैंड टीम में केन विलियमसन सीरीज का हिस्सा नहीं। रचिन रवींद्र और जैकब डफी को आराम दिया गया है। नियमित कप्तान मिचेल सैंटनर ग्रोइन इंजरी के कारण सीरीज से बाहर हैं। न्यूजीलैंड की कमान माइकल ब्रेसवेल के हाथों में है।
कीवी टीम के कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने कहा कि हम भी टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी ही करते, लेकिन पहले बल्लेबाजी करने में भी हमें कोई दिक्कत नहीं है। हम यहाँ के मौसम में ढल चुके हैं और हमारे प्रैक्टिस सेशन भी काफी अच्छे रहे हैं। हमारे लिए यह एक बड़ी सीरीज है और न्यूजीलैंड के लिए खेलना हमेशा गर्व की बात होती है। भारत में वर्ल्ड कप (अगले साल) होना है, इसलिए यहां खेलना हमारे लिए बड़े फायदे की बात है। टीम में कुछ नए चेहरे जरूर हैं, लेकिन उनके पास अनुभव भी है। मैं आज बल्लेबाजी क्रम में थोड़ा नीचे खेल सकता हूं। क्रिस्टियन क्लार्क आज अपना डेब्यू कर रहे हैं और आदित्य अशोक हमारे मुख्य स्पिनर होंगे।

