जंगल से नक्सलियों का बड़ा डंप बरामद, सुरक्षा बलों ने प्रेशर कुकर आईईडी मौके पर किया नष्ट…

नारायणपुर। घोर नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हासिल करते हुए नक्सलियों का विशाल डंप बरामद किया है. आईटीबीपी की बीडीएस टीम ने सर्च के दौरान मिले प्रेशर कुकर आईईडी को मौके पर ही सुरक्षित तरीके से नष्ट किया.

नारायणपुर पुलिस, डीआरजी और 53वीं वाहिनी आईटीबीपी ने ग्राम मडोड़ा से भोटोर के बीच ज्वाइंट सर्च ऑपरेशन चलाया, इसमें घने जंगलों में छिपाकर रखा गया नक्सली डंप बरामद किया. इसमें भारी मात्रा में डेटोनेटर, ड्रम, राशन और दैनिक उपयोग की सामग्री मिली.

error: Content is protected !!