राजनंदगांव (दैनिक पहुुना)। शहर के मिथिला धाम श्री गणेश हनुमान मंदिर मोनी बाबा आश्रम में मिथिला महिला मंडल के द्वारा मैथिल समाज के बुजुर्गों का जिनकी आयु 80 वर्ष से ऊपर है उनका सम्मान कार्यक्रम रखा गया है यह कार्यक्रम दिन रविवार 8 फरवरी संध्या 4:00 बजे से 6:00 बजे तक किया जाएगा मिथिला महिला मंडल के श्रीमती सलिला ठाकुर ने बताया कि हमने सभी बुजुर्ग परिवार से संपर्क किया है यदि किसी परिवार में 80 वर्ष से ऊपर के बुजुर्ग हैं और उनसे संपर्क नहीं हो पाया है तो वह अपना नाम अशोक चौधरी अध्यक्ष मिथिला धाम गणेश मंदिर के पास लिखवा दें ताकि कोई भी समाज के बुजुर्ग इस सम्मान से वंचित न रहे। अशोक चौधरी ने बताया कि पूर्व में भी मिथिला धाम गणेश मंदिर में बुजुर्गों का सम्मान श्री नरेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में किया गया था उसे समय अगुवाई पुरुषों ने किया था इस बार मिथिला महिला मंडल के द्वारा यह पहल किया जा रहा है। सभी मैथिल परिवारों से आग्रह है कि इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएं।

