मंदिर में दान के नाम पर ठगी: बातों में फंसाकर ज्वेलर्स को लगाया चूना, सोने के गहने लेकर दो आरोपी रफु चक्कर

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां मंदिर में दान के नाम पर दो आरोपी ज्वेलर्स से सोने के गहने लेकर फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।

मंदिर में दान करने का दिया झांसा

यह पूरा मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि सराफा लाइन में स्थित श्री शिव ज्वेलर्स में दो नकाब पोश व्यक्ति पहुंचे और सामने वाले बजरंगबली मंदिर में दान करने का झांसा दिया। इसके बाद आरोपियों ने उसे अपने बातों में फंसाया और लगभग 4 तोला सोना लेकर फरार हो गए, जिसकी कीमत लगभग 10 लाख रूपए बताई जा रही है।

इस तरह दिया घटना को अंजाम

पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने उसे 21 हजार रुपए दान के नाम पर मंदिर में लेकर गए और सोने से बांधने के नाम पर उसके सोने के चेन और अंगूठी को निकलवा लिया। इसके बाद दुकान में आकर उससे दान के नाम पर और गहने निकलवाए गए फिर बुधवार शाम को आने की बात कहकर फरार हो गए।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना के बाद पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हर एंगल से सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!