नक्सलियों की साजिश नाकाम : सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, 3 IED बरामद कर किए नष्ट

कांकेर। नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत कांकेर जिले में सुरक्षाबलों को एक बार फिर बड़ी कामयाबी मिली है। कांकेर–नारायणपुर सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा लगाए गए 03 शक्तिशाली आईईडी को बरामद कर सुरक्षित रूप से नष्ट किया गया।

जानकारी के अनुसार, थाना परतापुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुरूलनापा के जंगल एवं पहाड़ी इलाके में डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त टीम सर्च ऑपरेशन पर निकली हुई थी। इसी दौरान सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया।

नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से इलाके में 02 नग प्रेशर कुकर IED (प्रत्येक लगभग 5–5 किलोग्राम वजनी), 01 नग बीयर बोतल IED
प्लांट कर रखे थे, जिसे बरामद कर सभी IED को मौके पर ही बीडीएस (बम निरोधक दस्ते) की टीम द्वारा पूरी सावधानी और सुरक्षा के साथ डिफ्यूज कर नष्ट कर दिया गया, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में थाना परतापुर में वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। वहीं, क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान को और अधिक तेज कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!