‘लक्जरी जिंदगी जीनी थी, इसलिए चोरी कर ली’ महंगा फोन, ब्रांडेड कपड़ों का शौक पूरा करने किशोर बन गया चोर

एमपी न्यूूज। महंगा फोन, जूते और ब्रांडेड कपड़ों का शौक पूरा करने के लिए एक किशोर चोर ही बन गया। उसने माधोगंज क्षेत्र से महज पांच मिनट के भीतर ही स्कूटर पर टंगा रुपयों से भरा बैग ही चोरी कर लिया। बैग में 3.80 लाख रुपए नकद थे।

पुलिस सीसीटीवी कैमरों को खंगालती हुई उस तक पहुंच गई। उसके पास से 3.53 लाख रुपए बरामद भी हो गए हैं। 27 हजार रुपए का उसने आइफोन खरीद लिया था, इसे भी बरामद किया गया है।

जब पूछताछ की तो बोला- लक्जरी जिंदगी जीनी थी, इसलिए चोरी कर ली। उसने पहले भी ऐसी घटना की हैं या नहीं, इस बारे में पूछताछ की जा रही है।

सब्जी खरीदने के दौरान बैग स्कूटर पर टंगा था

माधोगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत डांगवाले बाबा पहाड़ी के पास रहने वाले कृष्ण कुमार दोहरे सिटी सेंटर में रजिस्ट्री सर्विस प्रोवाइडर मयंक श्रीवास्तव के यहां काम करते हैं। पांच जनवरी को रात करीब नौ बजे वह अपने स्कूटर से घर आ रहे थे।

इसी दौरान गुढ़ा-गुढ़ी का नाका स्थित सब्जी मंडी के पास सब्जी खरीदने के लिए रुक गए। उनके पास बैग था, जिसमें 3.80 लाख रुपए रखे थे। सब्जी खरीदने के दौरान रुपयों से भरा बैग स्कूटर पर ही टंगा हुआ था। इसी दौरान यह चोर आया और बैग चोरी कर ले गया।

27 सीसीटीवी कैमरों से घर तक पहुंच गई पुलिस

बैग चोरी होने के बाद फरियादी द्वारा सीधे पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने 27 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे, जिसमें किशोर बैग ले जाता दिखा। आखिरी कैमरा बाल अपचारी के घर से करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर था। यहां लोगों को फुटेज दिखाए तो उसकी पहचान हो गई। पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!