रायपुर में इंडिगो फ्लाइट का बड़ा हादसा टला, उतरने के दौरान रनवे से टकराकर उछला विमान

रायपुर। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में शनिवार को एक बड़ा विमान हादसा टल गया। भोपाल से रायपुर आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी के कारण लैंडिंग की परेशानी हुई। लैडिंग के दौरान यात्री विमान रवने में अचानक उछल गया, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

पायलट ने तुरंत विमान को फिर से हवा में ले गया। पायलट की सूझबूझ और अनुभव के कारण विमान की सुरक्षित रफ लैडिंग कराकर बड़ा हादसा टाल दिया। एयरपोर्ट प्रबंधन के अधिकारियों ने बताया कि विमान में तकनीकी खराबी की जानकारी मिली है। क्या तकनीकी खराबी थी, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं है।

भोपाल से रायपुर इंडिगो की फ्लाइट क्रमांक 6E 7302 शनिवार दोपहर 1:15 बजे रायपुर के लिए रवाना होना था। फ्लाइट का रायपुर पहुंचने का टाइम दोपहर 2.40 था। फ्लाइट भोपाल से दोपहर 1:29 बजे रवाना हुई। फ्लाइट रायपुर समय पर पहुंची, लेकिन फ्लाइट ने रनवे को जैसे ही टच डाउन किए, जर्क के बाद दोबारा उठ गई।

फ्लाइट में बैठे यात्रियों को झटका लगने से वो दहशत में आ गए। पायलट ने फ्लाइट को दोबारा आसमान में ले गया। विमान 20 मिनट तक हवा में घूमता रहा। 20 मिनट बाद पायलट ने दोबारा रफ लैंड कराया, उसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। जानकारी के मुताबिक विमान में लैंडिंग गेयर में खराबी आने के कारण लैंडिंग में परेशानी हुई।

भोपाल की विमान हुई रद, यात्रियों को कनेक्टिंग विमान से भेजा

एयरपोर्ट प्रबंधन ने बताया कि विमान की दूसरी उड़ान को रद कर दिया गया है। भोपाल जाने वाले यात्रियों को दिल्ली, मुंबई और कलकत्ता कनेक्टिंग फ्लाइट के जरिए भेजा गया। कुछ यात्रियों को वाया दिल्ली, वाया मुंबई और वाया कोलकाता से भोपाल भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!