पोस्ट ऑफिस में 3 करोड़ रुपए का घोटाला: ब्रांच मैनेजर फरार, कार्रवाई की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे ग्रामीण…

राजनांदगांव। जिले के डोंगरगढ़ ब्लॉक स्थित जटकन्हार पोस्ट ऑफिस में करोड़ों रुपये की हेराफेरी का एक बड़ा मामला सामने आया है. सोमवार को सैकड़ों आक्रोशित ग्रामीणों ने डोंगरगढ़ मुख्य डाकघर का घेराव किया और सड़क पर बैठकर जोरदार प्रदर्शन किया. ग्रामीणों का आरोप है कि पोस्ट ऑफिस के ब्रांच मैनेजर ने उनकी जीवन भर की जमा पूंजी में सेंध लगा दी है. प्रदर्शनकारी ग्रामीणों का दावा है कि जटकन्हार पोस्ट ऑफिस में जमा उनकी राशि या तो खातों से गायब है या फिर पासबुक में दर्ज राशि से बहुत कम दिखाई दे रही है. अनुमान लगाया जा रहा है कि यह घोटाला 3 करोड़ रुपये के आसपास हो सकता है.

इस पूरे मामले में मुख्य आरोपी के तौर पर ग्रामीण ब्रांच मैनेजर आशीष मंडावी का नाम सामने आ रहा है. बताया जा रहा है कि घोटाले की भनक लगते ही आरोपी मैनेजर कई दिनों से लापता है. मैनेजर का गायब होना इस वित्तीय धोखाधड़ी की पुष्टि की ओर इशारा कर रहा है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!