IDBI बैंक में JAM एवं असिस्टेंट मैनेजर पदों पर आवेदन स्टार्ट, पात्रता सहित पूरी डिटेल करें चेक

IDBI Recruitment 2026: बैंक में सरकारी नौकरी का सपना देख रह युवाओं के लिए बड़ी खबर है। आईडीबीआई बैंक की ओर से असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड A एवं जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (JAM ग्रेड O) के रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया  8 मार्च से स्टार्ट कर दी गई है। जो भी युवा इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे ऑनलाइन माध्यम से बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट idbibank.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 19 मार्च 2026 निर्धारित है।

पात्रता एवं मापदंड

इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों ने पदानुसार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से ग्रेजुएशन/ इंजीनियरिंग डिग्री प्राप्त की हो। इसके अलावा अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित है। उम्र की गणना 1 मार्च 2026 को ध्यान में रखकर की जाएगी। पात्रता से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी एक बार नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

भर्ती विवरण

इस भर्ती के माध्यम से कुल 1300 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड-1 के लिए कुल 200 पद और JAM ग्रेड-ओ के लिए कुल 1100 पद आरक्षित हैं।

इन स्टेप्स से स्वयं भर सकते हैं फॉर्म

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए आवेदन का लिंक एवं स्टेप्स यहां दी जा रही हैं।

  • एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in पर जाएं।
  • होम पेज पर आपको करियर में जाना है।
  • अब जिस पद के लिए आवेदन करना है उससे संबंधित अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करना है।
  • पहले Click here for New Registration पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लेना है।
  • इसके बाद अन्य डिटेल, हस्ताक्षर एवं फोटोग्राफ अपलोड करके फॉर्म को पूरा कर लेना है।
  • अंत में निर्धारित फीस जमा करके फॉर्म को सबमिट कर देना है।
IDBI Recruitment notification

फीस

इस भर्ती में आवेदन के साथ एससी, एसटी एवं पीडब्ल्यूडी वर्ग को 250 रुपये जमा करना होगा। अन्य सभी वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को फीस के रूप में 1050 रुपये का भुगतान करना होगा।

error: Content is protected !!