
गर्मी के मौसम में हेल्दी रहने के लिए खुद को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी होता है. अब धीरे धीरे गर्मी बढ़ रही है और जैसे-जैसे टेम्परेचर बढ़ता है तेज धूप और पसीना आने की वजह से शरीर में पानी कमी हो जाती है और कुछ मिनरल्स भी शरीर से बाहर निकल जाते हैं. इस वजह से थकान, चक्कर और सिर में तेज दर्द जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. इसलिए दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी जाती है.

ऐसे में सिर्फ गर्मी में पानी पीना ही काफी नहीं होता है, क्योंकि हमारे सेल्स के अंदर पानी जाता ही है. डेली रूटीन में कुछ नियम को फॉलो कर गर्मी के दिनों में कम तेल और कम मसाले वाले फूड्स को डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए. इसके अलावा लिक्विड फॉर्म में फूड्स को लेना सही रहता है. इस दौरान मार्केट में आने वाले रसीले फलों का सेवन भी आपको हाइड्रेट रखने में मदद करता है. तो चलिए जानते हैं किस तरह गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचा जा सकता है.
सुबह की शुरुआत हाइड्रेशन से करें
सुबह उठकर 1–2 गिलास गुनगुना या सामान्य पानी पिएं. चाहें तो इसमें थोड़ा नींबू और शहद मिला सकते हैं. इससे शरीर में रातभर की डिहाइड्रेशन कम होती है.
लिक्विड फूड ज्यादा लें
गर्मी में लिक्विड फूड शरीर को जल्दी एनर्जी और हाइड्रेशन देता है. जैसे नारियल पानी,छाछ (बटरमिल्क),लस्सी,नींबू पानी,बेल का शरबत.
रसीले फल जरूर खाएं
गर्मी में मिलने वाले फलों में पानी की मात्रा ज्यादा होती है. तरबूज, खरबूजा, खीरा, संतरा, आम खायें. ये शरीर में पानी और मिनरल्स की कमी पूरी करने में मदद करते हैं.
हल्का और कम मसाले वाला खाना
कम तेल और कम मसाले वाले भोजन को प्राथमिकता दें. दाल, सब्जियां, सलाद और दही शामिल करें. बहुत ज्यादा तला-भुना खाना गर्मी में थकान और एसिडिटी बढ़ा सकता है.
पेट की जलन के लिए ठंडक देने वाला लेप
पेट की जलन या गर्मी को शांत करने के लिए एक ठंडक देने वाला लेप लगाया जा सकता है. इसे बनाने के लिए एक चम्मच चंदन पाउडर, एक चम्मच गुलाब जल और थोड़ा सा एलोवेरा जेल लेकर इन तीनों को मिलाकर पेस्ट बनाएं और नाभि के आसपास हल्के से लगाएं. यह शरीर को ठंडक देता है और गर्मी से होने वाली जलन को शांत करने में मदद कर सकता है.
