CGBSE पर्चा लीक : 12वीं बोर्ड का हिंदी पेपर रद, अब 10 अप्रैल को होगी परीक्षा….

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने 12वीं बोर्ड परीक्षा के हिंदी के पेपर को रद कर दिया है। परीक्षा 14 मार्च को हुई थी। 13 अप्रैल को ही हिंदी का प्रश्न पत्र इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो गया था।

अब दोबारा यह परीक्षा 10 अप्रैल को सुबह नौ बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। पर्चा लीक के बाद माध्यमिक शिक्षा मंडल ने मामला पुलिस और साइबर सेल को सौंपा था।

पेपर लीक होने से इन्कार किया था

बता दें कि इस मामले को लेकर एनएसयूआइ ने माध्यमिक शिक्षा मंडल कार्यालय का घेराव किया था। शुरुआत में माशिमं के अधिकारियों ने पेपर लीक होने से इन्कार किया था। इसे लेकर विधानसभा में भी सवाल पूछा गया था, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने भी पर्चा लीक होने से इन्कार कर दिया था।

लगभग ढाई लाख परीक्षार्थी प्रभावित होंगे

वहीं, सोमवार को माशिमं के सभागार में हुई परीक्षा समिति की बैठक में प्रश्न पत्र को पर्चा लीक मानते हुए दोबारा परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया। बोर्ड के इस निर्णय के लगभग ढाई लाख परीक्षार्थी प्रभावित होंगे। उन्हें दोबारा परीक्षा देनी पड़ेगी।

आरोपितों तक नहीं पहुंच पाई पुलिस

पर्चा लीक कांड में पुलिस जांच कर रही है। हालांकि पुलिस अभी तक आरोपितों तक नहीं पहुंच पाई है। इस घटना ने छत्तीसगगढ़ बोर्ड परीक्षा की गोपनीयता को लेकर बड़ा सवाल खड़ा दिया है। माशिमं ने इस मामले में अभी तक विभागीय जांच भी गठित नहीं की है।

हिंदी पर्चा लीक मामले में बोर्ड गंभीर है। नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

– रेणु पिल्ले, अध्यक्ष, माशिमं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!