एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर दीपक बैज बड़ा आरोप, पेट्रोल-डीजल के दाम जस के तस और सभी मंत्री मेंढक की तरह बाहर निकलकर दे रहे बधाई

रायपुर। पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम करने पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि सभी मंत्री बरसाती मेंढक की तरह बाहर निकलकर एक्साइज ड्यूटी कम करने की बधाई दे रहे हैं, लेकिन एक्साइज ड्यूटी कम करने से क्या पेट्रोल और डीजल की कीमत कम हुई ? इससे केवल तेल कंपनियों को फायदा होगा। आज भी उसी रेट पर पेट्रोल और डीजल मिल रहा है। एक्साइज ड्यूटी कम करने से जनता को इसका फायदा नहीं मिल रहा।

आबकारी विभाग में मैन पावर सप्लाई को लेकर बैज ने कहा, सरकार अपने नेताओं को फायदा पहुंचा रही। आबकारी विभाग में राष्ट्रीय सचिव के एक मालिक की दो कंपनी को काम दिया है। यह गलत है, अपने राष्ट्रीय सचिव अपने मालिक को फायदा पहुंचाने का काम सरकार कर रही। क्या इसकी जांच होगी? राष्ट्रीय नेता को फायदा पहुंचाना, आबकारी मंत्री को नैतिक जिम्मेदारी लेना चाहिए।

छत्तीसगढ़ को बनाया जा रहा नशे का गढ़

अफीम और गांजे की खेती को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा, छत्तीसगढ़ में बीजेपी सरकार के संरक्षण में अफीम और गांजे की खेती हो रही है। कोंडागांव केशकाल में मक्के के खेत में गांजे की खेती हो रही थी। अफीम और गांजे की खेती के साथ शराब के जरिए छत्तीसगढ़ को नशे का गढ़ बनाया जा रहा है।

पेट्रोल, गैस आपूर्ति पर बैज बोले – सरकार सच्चाई बताए

पेट्रोल, गैस आपूर्ति को लेकर CM साय बैठक ले रहे। इस मामले में दीपक बैज ने कहा, गैस की कोई दिक्क़त नहीं है कहते हैं और गैस सिलेंडर का दाम बढ़ा दिए। प्रदेश में पेट्रोल पम्प पर पेट्रोल के लिए लोग लाइन लगाए हैं। पेट्रोल के लिए देश में मारामारी चल रही है। सरकार सच्चाई बताए और आम जनता से माफी मांगे। गैस की कमी है ये स्वीकार करे।

’31 मार्च के बाद सरकार कोई नया बहाना न बना लें’

नक्सलवाद पर लोकसभा में चर्चा होगी। इस मामले में बैज ने कहा, सरकार ने 31 मार्च का डेडलाइन दिया है। 31 मार्च के बाद सरकार कोई नया बहाना न बना लें। सरकार निर्दोष आदिवासियों को जेल न भेजे। जल जंगल जमीन को उद्योगपतियों को न बेचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!