PAN Card: पैन कार्ड के नए नियम लागू, बड़े ट्रांजैक्शन पर ऐसे होगी सख्ती

PAN Card New Rules: नये वित्तीय वर्ष-2026-27 में कई नियमों में बदलाव हुआ है। इन्हीं नियमों में से एक है पैन कार्ड पर हुए बदलाव। जी हां.. 1 अप्रैल से PAN कार्ड के नियम बदल गए हैं। अब आवेदन के लिए अतिरिक्त डॉक्यूमेंट जरूरी होंगे और फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन में भी नई लिमिट लागू हुई है। इससे बड़े लेनदेन पर निगरानी बढ़ेगी और प्रक्रिया ज्यादा सख्त होगी।

अब PAN कार्ड के लिए अप्लाई करते समय सिर्फ Aadhaar कार्ड से काम नहीं चलेगा। पहले जहां Aadhaar ही काफी था। अब आधार साथ आपको उम्र और पहचान से जुड़े अतिरिक्त डॉक्यूमेंट भी देने होंगे। जैसे जन्म प्रमाण पत्र, वोटर ID, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, 10वीं की मार्कशीट या मजिस्ट्रेट द्वारा जारी हलफनामा।

5 लाख से ऊपर की गाड़ी खरीदने पर भी पैन अनिवार्य

अब फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन में PAN का इस्तेमाल भी बदल गया है। बैंक में अगर सालभर में 10 लाख रुपये या उससे ज्यादा जमा या निकासी होती है, तो PAN देना जरूरी होगा। पहले यह नियम एक दिन में 50,000 रुपये जमा पर लागू होता था। गाड़ी खरीदने पर PAN तभी देना होगा जब कीमत 5 लाख रुपये से ज्यादा हो।

एक और बड़ा बदलाव यह है कि अब PAN कार्ड पर आपका नाम बिल्कुल वैसा ही होगा जैसा Aadhaar कार्ड में है। यानी दोनों में कोई अंतर नहीं होना चाहिए। इसके अलावा, सरकार जल्द ही नए PAN आवेदन फॉर्म भी जारी करेगी। आप नया PAN बनवाने या डिटेल अपडेट करने के लिए प्रोटीन ई-गव टेक्नोलॉजीज़, यूटीआई इंफ्रास्ट्रक्चर टेक्नोलॉजी एंड सर्विसेज़ लिमिटेड और आयकर विभाग की ई-फाइलिंग वेबसाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

1 लाख रुपये से ज्यादा कैश बिल पर PAN देना होगा

इंश्योरेंस में अब शुरुआत से ही PAN देना जरूरी होगा, चाहे प्रीमियम कितना भी हो. प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने में PAN की जरूरत अब 20 लाख रुपये से ऊपर के सौदों पर होगी (पहले 10 लाख था)। होटल, रेस्टोरेंट या इवेंट में 1 लाख रुपये से ज्यादा कैश बिल पर PAN देना होगा (पहले लिमिट 50,000 थी)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!