CBSE 10th Board Result 2026: छात्रों का इंतजार खत्म, सीबीएसई इस दिन जारी करेगा 10वीं बोर्ड का रिजल्ट

CBSE 10th Board Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई जल्द ही 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सीबीएसई 10वीं बोर्ड का परिणाम 14 अप्रैल 2026 के आसपास घोषित कर सकती है। पिछले कुछ सालों में CBSE ने 10वीं और 12वीं के नतीजे एक साथ जारी किए थे, लेकिन इस बार स्थिति अलग है। फिलहाल 12वीं की परीक्षाएं अभी जारी हैं और 10 अप्रैल 2026 को खत्म होंगी। लिहाजा 12वीं के परिणाम आने में समय लगेगा।

दरअसल, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने इस बार से माध्यमिक बोर्ड परीक्षा (कक्षा 10वीं) साल में दो बार आयोजित करने जा रहा है। सीबीएसई 10वीं फर्स्ट बोर्ड एग्जाम फरवरी-मार्च में आयोजित किए गए थे, जबकि सेकेंड फेज के एग्जाम मई में होंगे। इस वजह से कयास लगाए जा रहे हैं कि सीबीएसई अप्रैल में ही 10वीं के नतीजे घोषित कर सकता है।

आमतौर पर सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड रिजल्ट एक साथ मई में जारी करता आ रहा है। लेकिन सीबीएसई 10वीं के दो बार बोर्ड एग्जाम की वजह से एक सवाल यह भी है कि क्या इस बार 10वीं और 12वीं रिजल्ट अलग-अलग जारी होंगे या नहीं? और 12वीं से पहले 10वीं का रिजल्ट जारी हो सकता है? क्योंकि सीबीएसई को 10वीं का रिजल्ट जारी करने के तुरंत बाद मई में दूसरी बार की बोर्ड परीक्षा आयोजित करनी है। वहीं 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 10 अप्रैल तक चलेंगी और रिजल्ट मई में जारी किया जाता रहा है। इसलिए संभावना जताई जा रही है कि बोर्ड 12वीं से पहले 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है।

CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 ऐसे करें ऑनलाइन चेक

1. CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं.

2. इसके बाद CBSE 10th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.

3. अब अपना रोल नंबर, जन्म तिथि, स्कूल नंबर और अन्य जानकारी भरें.

4. सभी जानकारी को सही से भरने के बाद Submit  बटन पर क्लिक करें.

5. इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा. इसे डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें.

DigiLocker से मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें?

1. आप अपनी डिजिटल मार्कशीट DigiLocker से भी देख सकते हैं.

2. इसके लिए सबसे पहले DigiLocker वेबसाइट या ऐप खोलें.

3. अब 6 अंकों का एक्सेस कोड, रोल नंबर और स्कूल कोड डालें.

4. इसके बाद OTP से मोबाइल नंबर वेरीफाई करें.

5. वेरिफिकेशन के बाद Issued Documents सेक्शन में जाएं और CBSE 10वीं की मार्कशीट डाउनलोड करें.

बिना इंटरनेट ऐसे देखें रिजल्ट

अगर आपके पास इंटरनेट नहीं है, तो भी आप अपना रिजल्ट SMS के जरिए देख सकते हैं। इसके लिए मैसेज बॉक्स में cbse10 , रोल नंबर, स्कूल नंबर और सेंटर नंबर टाइप करें और 7738299899 पर भेजें. कुछ ही समय में आपके मोबाइल पर रिजल्ट आ जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!