शादी के 40 दिन बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने किया सुसाइड, पति पर दहेज का आरोप

पटना। बिहार की रहने वाली 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर इशिता यादव ने तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इशिता और मध्य प्रदेश निवासी नीरज भंसाल की मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। लगभग 6 वर्षों तक ऑनलाइन जुड़े रहने और प्रेम संबंध में रहने के बाद, महज 40 दिन पहले ही दोनों ने बड़े अरमानों के साथ विवाह किया था।

​दहेज और प्रताड़ना का गंभीर आरोप

इशिता की मौत के बाद उसके परिजनों ने पति नीरज पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि शादी के तुरंत बाद से ही नीरज ने दहेज के लिए इशिता को मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान करना शुरू कर दिया था। आरोपी लगातार इशिता के परिवार से मोटी रकम की मांग कर रहा था।

​स्टार्टअप के नाम पर निवेश का दबाव

मामले में एक नया मोड़ यह भी आया है कि नीरज ने हाल ही में अपनी एक स्टार्टअप कंपनी शुरू की थी। आरोप है कि वह इशिता और उसके मायके वालों पर इस कंपनी में भारी निवेश करने का अनुचित दबाव बना रहा था। परिजनों का मानना है कि इसी मानसिक दबाव और रोज-रोज के झगड़ों से तंग आकर इशिता ने खौफनाक कदम उठाया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सुसाइड नोट व अन्य साक्ष्यों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!