
टेक डेस्क। सबसे पॉपुलर मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp अपने यूजर्स के लिए समय-समय पर नए नए फीचर्स लेकर आता रहता है। इसी कड़ी में अब कंपनी कॉलिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए एक नया फीचर टेस्ट कर रही है। जी हां, कंपनी चुपचाप एक बिल्ट-इन Noise Cancellation फीचर पर काम कर रही है।
इस नए फीचर की मदद से जल्द ही वॉयस और वीडियो कॉल्स के दौरान बैकग्राउंड शोर को कम किया जा सकेगा। इस फीचर की जानकारी WABetaInfo की रिपोर्ट में अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट में दी है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं…
इन यूजर्स को मिला एक्सेस
हालिया रिपोर्ट में बताया गया है कि अभी ये फीचर फिलहाल WhatsApp के Android बीटा वर्जन 2.26.14.1 यूजर्स के लिए रोल आउट किया गया है। कंपनी इसे धीरे-धीरे बाकि यूजर्स तक रोलआउट करेगी। इसके मतलब है कि अभी हर किसी को ये फीचर दिखाई नहीं देगा।
क्या है Noise Cancellation फीचर?
Noise Cancellation फीचर को अगर आसान शब्दों में समझें तो अक्सर भीड़भाड़ वाली जगह जैसे सड़क, कैफे या ऑफिस में कॉल के दौरान बैकग्राउंड नॉइज काफी दिक्क्त देती है। ऐसे में WhatsApp का ये नया फीचर रियल-टाइम में आसपास की आवाज को फिल्टर करेगा।
इससे सामने वाले को आपकी आवाज क्लियर सुनाई देगी। हालांकि इस फीचर का मकसद कॉलिंग सिस्टम को चेंज करना नहीं है बल्कि इसे और ज्यादा कंफर्टेबल और क्लियर बनाना है।
कॉल के दौरान कैसे काम करेगा फीचर?
रिपोर्ट से पता चलता है कि जिन लोगों को ये फीचर मिला है, उनके कॉल इंटरफेस में ही इसका एक नया ऑप्शन दिखाई दे रहा है। इसे ऑन/ऑफ करना आसान है। साथ ही कई मामलों में यह डिफॉल्ट रूप से ऑन ही रहता है। अगर आप चाहें तो कभी भी इसे ऑफ कर सकते हैं।

