जेडी वेंस अमेरिका के अगले राष्ट्रपति बन सकते हैं? ईरान को अपशब्द बोलकर अपनों के बीच फंसे ट्रम्प

ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तीखी भाषा अपनाते हुए ईरान को चेतावनी दी है। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर होर्मुज स्ट्रेट तुरंत खोलने की मांग की है। ट्रंप ने लिखा कि याद है जब मैंने ईरान को डील करने या होर्मुज खोलने के लिए 10 दिन का समय दिया था? समय तेजी से बीत रहा है, 48 घंटे बाद उन पर नरक टूट पड़ेगा। इस दौरान उन्होंने अपशब्दों का भी खूब इस्तेमाल किया है। उन्होंने आगे कहा कि मंगलवार को ईरान में पावर दिवस, प्लांट दिवस और ब्रिज दिवस, तीनों एक साथ मनाए जाएंगे।

डोनाल्ड ट्रंप ईरान को अपशब्द बोलकर बुरी तरह फंस गए. अमेरिका में उनके खिलाफ 25वें संशोधन लाने की मांग तेज हो गई है. कम से कम 5 अमेरीकी सांसदों ने ट्रंप के खिलाफ इसे लागू करने की मांग की है. ऐसा होता है तो ट्रंप की जगह जेडी वेंस अमेरिका के राष्ट्रपति बन सकते हैं.

डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार (4 अप्रैल) को अपने एक पोस्ट में ईरान को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया, जिससे अमेरिकी विपक्ष के सांसद भड़क उठे. US स्टेट रिप्रजेंटेटिव बेक्का बालिंट ने एक पोस्ट में कहा- ओबामा या बाइडेन ने इस तरह की बात कही होती तो रिपब्लिकन क्या करते? सभी लोग उन्हें हटाने की मांग करते. मैं भी ट्रंप को हटाने की मांग करती हूं.

ईरान के खिलाफ अपशब्द बोलकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बुरी तरह फंस गए हैं. अमेरिका में विपक्षी सांसदों की तरफ से उनके खिलाफ 25वें संशोधन के तहत अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग तेज हो गई है. कम से कम 5 सांसदों ने ट्रंप को हटाने के लिए इस कानून का इस्तेमाल करने की मांग की है. इन सांसदों का कहना है कि ट्रंप बुरी तरह अपने कर्तव्यों को निभा पाने में अक्षम हैं. उन्हें कुर्सी से हटाना ही एकमात्र विकल्प है.

सीनेटर क्रिस मर्फी ने पोस्ट कर लिखा- अगर मैं ट्रंप कैबिनेट का हिस्सा होता तो 25वें संशोधन को लागू करने के लिए वकीलों से बात करता. ट्रंप लोगों की हत्या करने में लगे हैं.

कांग्रेस सदस्य यास्मीन अंसारी ने पोस्ट में लिखा- राष्ट्रपति ट्रंप पागल हो चुके हैं. उनके खिलाफ प्रस्ताव लाने का यही सबसे सही समय है. क्योंकि ट्रंप की वजह से पूरी दुनिया खतरे में है.

रिप्रजेंटेटिव मेलेनी स्टांसबेरी के मुताबिक सम्राट पूरी तरह से नंगे हो चुके हैं. यही वक्त है, नहीं तो पानी सिर से ऊपर चला जाएगा.

अमेरिका में राष्ट्रपति को पद से हटाने/हटने को लेकर 25वें संशोधन के तहत एक कानून तैयार किया गया था. इसमें राष्ट्रपति के अचानक से मौत हो जाने या असमर्थ हो जाने पर आगे का विकल्प बताया गया है. राष्ट्रपति के हटने या हटाने पर उपराष्ट्रपति उनके पद को शेष कार्यकाल तक संभाल सकते हैं.

इस कानून को अमल में लाने के लिए पहले कैबिनेट को एक प्रस्ताव लाना होता है. राष्ट्रपति अगर इसका विरोध करते हैं तो उसे संसद में ले जाया जाता है. सीनेट और कांग्रेस के अगर 2 तिहाई सदस्य इस प्रस्ताव को मंजूर कर लेते हैं तो राष्ट्रपति को कुर्सी छोड़नी पड़ती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!