असामाजिक तत्वों ने प्राचीन हिंदू मंदिर की तोड़ी प्रतिमा और जलाया झंडा, VHP ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

जशपुर. छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के एक प्राचीन हिंदू मंदिर में धार्मिक झंडा जलाने और भगवान की प्रतिमा को खंडित करने की घटना सामने आई है. सोमवार को जब स्थानीय पूजा करने के लिए पहुंचे तो दृश्य देखकर वह काफी आहत हुए. जानकारी मिलने पर विश्व हिंदू परिषद भी मौके पर पहुंचा, उन्होंने आक्रोश जताते हुए पुलिस से अज्ञात असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी की मांग की.

जानकारी के मुताबिक, पूरी घटना आस्ता थाने के धरधरी गांव की है. यहां स्थित प्राचीन बम्हनी माता मंदिर में रविवार रात कुछ असामाजिक तत्वों ने माता की प्रतिमा को खंडित कर दिया. मंदिर परिसर में पेड़ से बंधे धार्मिक झंडों को भी जला दिया गया. घटना से इलाके में आक्रोश का माहौल है. रोज पूजा-पाठ करने वाली महिलाएं गहरे आहत हुए. कई महिलाएं अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सकीं और रो पड़ीं. सूचना मिलते ही विहिप के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और एसपी को लिखित शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

एसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने घटना को लेकर जानकारी दी सूचना मिलने के बाद जशपुर SDOP समेत अस्ता थाना पुलिस काे घटना स्थल के लिए रवाना कर दिया है. मामले में जांच की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!