ये ट्रंप की करारी हार हैः अमेरिका-ईरान सीजफायर पर तेहरान में जश्न, सड़कों पर उतरे लोग…

US-Iran Ceasefire: अमेरिका-ईरान युद्ध में नाटकीय मोड़ आते हुए सीजफायर हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को जो अंतिम डेडलाइन दी थी, उसके खत्म होने से ठीक पहले ही दोनों देशों के बीच दो हफ्तों के लिए जंग रोकने पर सहमति बनी। खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने सीजफायर का ऐलान किया। ट्रंप ने सीजफायर को अमेरिका की जीत बताया है। हालांकि उनके इस दावे पर सवाल उठने लगे हैं। तेहरान ने सीजफायर को ईरान की जीत बताया है। पूरे ईरान में जश्न का माहौल है। लोग सड़कों पर उतरकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ नारे लगाकर जश्न मना रहे हैं। वहीं ट्रंप के अचानक सीजफायर के ऐलान पर अमेरिका में भी सवाल उठे हैं। US सीनेटर क्रिस मर्फी ने कहा कि ईरान के खिलाफ जंग में ट्रंप की पूरी तरह हार हुई है। उन्होंने सरेंडर कर दिया है।

ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के एक बयान के मुताबिक ईरान का कहना है कि उसने एक बड़ी जीत हासिल की है और अमेरिका को अपनी 10-सूत्रीय योजना स्वीकार करने के लिए मजबूर कर दिया है।

ईरान के राष्ट्रीय टेलीविजन से एक खबर आई, जिसमें कहा गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की ’10 पॉइंट प्लान’ को मान लिया है और यह देश के लिए एक जीत है। ट्रंप की धमकी के बाद से ईरान के लोग देश के बिजली और न्यूक्लियर सेंटरों के बाहर अमेरिका के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। अब सीजफायर को ईरान की ओर से एक जीत के तौर पर पेश किया जा रहा है।

ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के ऐलान के बाद ईरान की राजधानी तेहरान की सड़कों पर जश्न का माहौल है।दो हफ्ते के सीजफायर के ऐलान के बाद लोग रात से ही बाहर निकलकर खुशी मना रहे हैं। कई इलाकों में लोग झंडे लेकर सड़कों पर दिखाई दिए। लंबे वक्त से जारी तनाव और हमलों के बीच यह राहत भरा पल लोगों के लिए बड़ी बात माना जा रहा है। सुबह संघर्ष-विराम की घोषणा के बाद ईरान की राजधानी की सड़कों पर सरकार-समर्थक प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाए। नारों में कहा गया, “अमेरिका का नाश हो, इज़रायल का नाश हो, समझौता करने वालों का नाश हो। इस दौरान लोगों ने सड़क पर अमेरिका और इज़रायल के झंडे भी जलाए।

US सीनेटर क्रिस मर्फी- ट्रंप ने ईरान के सामने पूरी तरह सरेंडर किया

US सीनेटर क्रिस मर्फी ने CNN से बात करते हुए कहा कि ईरान के खिलाफ जंग में ट्रंप की पूरी तरह हार हुई है। उन्होंने सरेंडर कर दिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ पर कंट्रोल देने पर सहमति दे दी है। यह दुनिया के लिए बहुत ही असाधारण और विनाशकारी बात है।

10 प्वाइंट से समझें, सीजफायर किस तरह ट्रंप के लिए हार हैः-

ईरान ने अमेरिका के सामने 10 शर्तें रखीं, जिन पर दावा किया जा रहा है कि ट्रंप प्रशासन ने उन्हें मान लिया है। यह शर्ते अगर मान ली जाती है, तो यह ईरान के लिए एक बड़ी रणनीतिक जीत होगी। वहीं ट्रंप और अमेरिका के लिए एक और करारी हार।

  1. अमेरिका हमला नहीं करेगा (Non-aggression)।
  2. Strait of Hormuz पर ईरान का कंट्रोल बना रहेगा।
  3. यूरेनियम Enrichment को मंज़ूरी।
  4. सभी Primary sanctions हटाए जाएंगे।
  5. सभी Secondary sanctions भी खत्म होंगे।
  6. United Nations Security Council के सभी प्रपोज़ल्स खत्म किए जाएंगे।
  7. International Atomic Energy Agency के Board of Governors के सभी प्रपोजल खत्म किए जाएंगे।
  8. ईरान को मुआवज़ा दिया जाएगा।
  9. इलाके से अमेरिकी फौज हटेगी।
  10. हर मोर्चे पर जंग बंद होगी, जिसमें Hezbollah (लेबनान की इस्लामिक रेजिस्टेंस) के खिलाफ कार्रवाई भी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!