
CRPF Constable Vacancy 2026: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की ओर से कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। जो उम्मीदवार सीआरपीएफ में बतौर कॉन्स्टेबल के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। उन उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा मौका है। कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल, 2026 से शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 19 मई तक आवेदन कर सकेंगे।
कितनी मिलेगी सैलरी
चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 21,700 रुपये से लेकर 69,100 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।
आयु-सीमा
उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जनवरी, 2026 के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित की गई है।आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।
एप्लीकेशन फीस
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपये एप्लीकेशन फीस का रूप में जमा करना अनिवार्य है। इसके साथ ही एससी एवं एसटी और महिला उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस में छूट प्रदान की गई है।
एग्जाम पैटर्न
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, पीएसटी और पीईटी टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से रीजनिंग, सामान्य जागरूकता, गणित, हिंदी और अग्रेंजी विषय से 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि दो घंटे होगी, जिसमें गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नेगेविट मार्किंग की जाएगी।
इन स्टेप्स से कर सकेंगे अप्लाई
कॉन्स्टेबल के पदों पर आवेदन कल से शुरू हो जाएंगे। ऐसे में उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां आवेदन करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को CRPF Constable Vacancy 2026 पर क्लिक करके मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज करना होगा।
- अब जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करना होगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

