UPSC Vacancy: असिस्टेंट कीपर समेत कई पदों पर आवेदन शुरू, इन स्टेप्स से कर सकेंगे अप्लाई

UPSC Vacancy 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से असिस्टेंट कीपर, सीनियर स्टोर ऑफिसर ग्रेड-2 और लाइव स्टॉक ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं। वे जल्द ही इन पदों पर आवेदन कर सकेंगे। इन पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन विंडो 11 अप्रैल से शुरू गई है। इसके साथ ही इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 01 मई, 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।

आयु-सीमा

असिस्टेंट कीपर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष, सीनियर स्टोर ऑफिसर ग्रेड-2 और लाइव स्टॉक ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी। ओबीसी उम्मीदवारों को आयु-सीमा में तीन वर्ष की छूट और एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को पांच वर्ष की छूट प्रदान की गई है।

शैक्षणिक योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास पद से संबंधित विषय में पात्रता होनी चाहिए।

 ऐसे कर सकेंगे घर बैठे अप्लाई

यूपीएससी की ओर से असिस्टेंट कीपर, सीनियर स्टोर ऑफिसर ग्रेड-2 और लाइव स्टॉक ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया कल से शुरू कर दी जाएगी। ऐसे में उम्मीदावरों की सहायता के लिए यहां रजिस्ट्रेशन करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिन्हें फॉलो करके उम्मीदवार आसानी से अप्लाई कर सकेंगे।

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर विजिट करना होगा।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर उम्मीदवारों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज कर लें।
  • सभी डिटेल को दर्ज करने के बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करना होगा।
  • अब रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा।
  • अंत में फॉर्म भरने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!