इस मूलांक की होती है Magnetic Personality, हर किसी को बना लेते हैं अपना दिवाना

  1. कलाप्रेमी होते हैं मूलांक 6 के लोग
  2. इनका होता है प्रभावशाली व्यक्तित्व
  3. नए दोस्त बनाने में होते हैं माहिर

धर्म डेस्क। किसी भी व्यक्ति का मूलांक उसके जन्म की तारीख को जोड़कर निकाला जाता है। जैसे अगर आपका जन्म 15 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 1+5 = 6 होगा। हर मूलांक पर एक खास ग्रह का भी प्रभाव पड़ता है। आज हम कुछ ऐसे मूलांकों की बात करेंगे, जो हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।

पड़ता है शुक्र ग्रह का प्रभाव

अंक ज्योतिष के अनुसार, जिन लोगों का मूलांक 6 होता है, वे बेहद आकर्षक व्यक्तित्व वाले होते हैं। अंक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, जिन लोगों का जन्म किसी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ हो, उनका मूलांक 6 होगा। यह मूलांक शुक्र द्वारा शासित है, जो सौंदर्य, प्रेम, विलासिता और सुख-समृद्धि का कारक हैं।

मूलांक 6 के बारे में खास बातें

  • शुक्र के प्रभाव से इस मूलांक के लोग कलाप्रेमी और चुंबकीय व्यक्तित्व (Magnetic Personality) वाले होते हैं।
  • अपने प्यार भरे स्वभाव के कारण यह सभी को अपना बना लेते हैं।
  • इन लोगों के व्यक्तित्व में एक खास तरह की आभा (Aura) होती है, जो दूसरों को इनकी ओर खींचती है।
  • अपनी शानदार बातचीत की कला (Communication Skills) से यह लोग जल्दी दुसरों को लुभा लेते हैं।
  • ये लोग हंसमुख और मिलनसार भी होते हैं। इन्हें संगीत, फिल्म और कला से संबंधित क्षेत्रों में बहुत रुचि होती है।
  • लव लाइफ की बात की जाए, तो यह लोग रिश्तों में बहुत वफादार होते हैं और अपने साथी के लिए पूरी तरह से समर्पित रहते हैं।
mulank 6 ai (2)
(Picture Credit- AI Generated)

ये मूलांक भी होते हैं आकर्षक

मूलांक 3 और मूलांक 5 भी उन लोगों में से एक हैं, जो अपनी पर्सनैलिटी से दूसरों को जल्दी लुभा लेते हैं। जिन लोगों का जन्म किसी महीने की 3, 12, 21 या फिर 30 तारीख को होता है, उसका मूलांक 3 होता है। इस मूलांक के ग्रह स्वामी गुरु (बृहस्पति) हैंस जो ज्ञान, धर्म और बुद्धिमत्ता का प्रतीक हैं। मूलांक 3 के लोग भी बहुत चार्मिंग और पॉजिटिव होते हैं, जो अपनी बातों से किसी को भी प्रभावित कर सकते हैं।

हीं 5,14 या फिर 23 तारीख को जन्में लोगों का  मूलांक 5 माना जाता है। इन मूलांक के स्वामी बुध ग्रह हैं, जो ज्ञान और बुद्धि के सूचक हैं। ये लोग बात करने में माहिर होते हैं और इन्हें नए दोस्त बनाना पसंद होता है। अपने चार्म से यह लोग किसी भी महफिल में जान डाल देते हैं।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। dainikpahuna.com यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!