बिना नेटवर्क कॉल, मैसेज सब होगा… TECNO ने लॉन्च किया शानदार 5G फोन, कीमत भी कम

टेक्नोलॉजी डेस्क। टेक्नो ने भारतीय बाजार में अपना एक और नया फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने POP X 5G के नाम से पेश किया है। डिवाइस लंबी बैटरी लाइफ, मजबूत डिजाइन और बेहतर कनेक्टिविटी ऑफर करता है।

फोन में 6500mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सिस्टम सपोर्ट मिल रहा है। यह सिस्टम लंबे टाइम तक डिवाइस इस्तेमाल करने के लिए डिजाइन किया गया है। ऐसे में अगर आप भी एक नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले इस फोन के सभी फीचर्स जान लें…

TECNO POP X 5G के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो डिवाइस में 6.78-इंच का HD+ डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 560 निट्स तक की ब्राइटनेस मिल रही है। फोन में ओक्टा कोर MediaTek Dimensity 6400 6nm प्रोसेसर मिल रहा है जिसके साथ Arm Mali-G57 MC2 GPU मिल रहा है।

डिवाइस में 4GB / 6GB LPDDR4x RAM, 128GB (UFS 2.2) स्टोरेज और microSD के साथ 2TB तक का एक्सपैंडेबल मेमोरी भी मिल रही है। डिवाइस में सबसे ज्यादा फोकस कनेक्टिविटी पर किया गया है जहां नेटवर्क से जुड़ी आम सुविधाओं में 4×4 MIMO और 5G+ कैरियर एग्रीगेशन दिया गया है, जो डेटा ट्रांसफर की स्पीड को स्टेबल बनाए रखने में मदद करते हैं।

मिलता है ये जबरदस्त फीचर भी

डिवाइस में ‘FreeLink Communication’ नाम का जबरदस्त फीचर भी मिल रहा है। इस फीचर की मदद से यूजर्स बिना किसी रेगुलर सेल्यूलर नेटवर्क कवरेज के भी अपने आस-पास मौजूद दूसरे डिवाइस से सीधे जुड़ सकते हैं। इस खास टेक्नोलॉजी की मदद से आप खुले माहौल में 1.5 किलोमीटर के दायरे में वॉइस कॉल, टेक्स्ट मैसेज और फाइल्स शेयर कर सकते हैं।

TECNO POP X 5G के कैमरा स्पेक्स

कैमरा की बात करें तो फोन में 13MP रियर कैमरा, LED फ्लैश और f/2.0 अपर्चर के साथ 8MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। साथ ही डिवाइस में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और धूल और पानी से सुरक्षित के लिए IP64 Pro रेटिंग मिल रही है। इसके अलावा फोन में 45W फास्ट चार्जिंग के साथ 6500mAh बैटरी मिल रही है।

TECNO POP X 5G की कीमत

कीमत की बात करें तो TECNO POP X 5G की कीमत 4GB + 128GB मॉडल के लिए 15,999 रुपये और 6GB + 128GB मॉडल के लिए 17,999 रुपये से शुरू होती है। डिवाइस की पहली सेल 24 अप्रैल से Amazon.in पर एक्सक्लूसिव तौर पर शुरू होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!