
यह न सिर्फ पेट को आराम देता है, बल्कि शरीर को अंदर से ठंडक और ऊर्जा भी प्रदान करता है. भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार, बेल का शरबत गर्मियों में शरीर को स्वस्थ रखने का पुराना और प्रभावी उपाय है. बेल में फाइबर, प्रोटीन, आयरन और अन्य जरूरी पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं. यह ड्रिंक सस्ता, आसानी से बनने वाला और पूरी तरह प्राकृतिक होता है.

बेल का शरबत पीने के फायदे- (Bel Ka Sharbat Pine Ke Fayde)
1.पाचन-
बेल में हाई मात्रा में फाइबर होता है जो अपच, गैस, कब्ज और पेट फूलने की समस्या को जड़ से दूर करता है. यह पेट साफ रखता है और पाइल्स में भी राहत दे सकता है.
2. डायरिया-
गर्मियों में होने वाले दस्त को कंट्रोल करने में बेल का शरबत बहुत प्रभावी माना जाता है.
3. शरीर को ठंडक-
गर्मी में बार-बार पसीना आने से शरीर कमजोर पड़ जाता है. बेल का शरबत प्यास बुझाता है, डिहाइड्रेशन से बचाता है, और पूरे दिन तरोताजा रखता है.
4. खून साफ करने-
बेल का शरबत खून को साफ करता है, शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालता है, और स्किन को हेल्दी ग्लोइंग बना सकता है.
5. हार्ट के लिए-
बेल शरबत का नियमित सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल का लेवल कंट्रोल रहता है और दिल की बीमारियों का खतरा कम हो सकता है.
कैसे बनाएं बेल का शरबत
बेल का शरबत बनाना भी आसान है. इसके लिए ताजा बेल का गूदा निकालकर मसल लें. इसमें ठंडा पानी, थोड़ा काला नमक, जीरा पाउडर और स्वाद के अनुसार शहद या गुड़ मिलाएं. अच्छी तरह मिलाकर ठंडा करके पीएं. गर्मियों में रोज सुबह खाली पेट या दोपहर के भोजन के बाद एक गिलास बेल का शरबत पीने से पेट स्वस्थ रहता है और पूरे दिन ऊर्जा बनी रहती है. यह न सिर्फ पाचन संबंधी समस्याओं से राहत देता है, बल्कि गर्मी के मौसम में शरीर को प्राकृतिक ठंडक भी प्रदान कर सकता है.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. dainikpahuna.com इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

