
मेष
वृषभ
मिथुन
कर्क
सिंह
आज आपको सतर्कता से कदम बढ़ाने की जरूरत है। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करना भारी पड़ सकता है। पहले लिया गया कोई जोखिम अब परेशानी का कारण बन सकता है। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे मन मजबूत रहेगा। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें, चोट लगने की संभावना है। सरकारी कामों को टालना नुकसानदायक हो सकता है। उन्हें समय पर पूरा करें।
कन्या
आज का दिन आपके लिए नई संभावनाओं का द्वार खोल सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। मनपसंद साथी से मुलाकात का योग बन रहा है और सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी पहचान बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ नया करने का मौका मिलेगा, लेकिन दूसरों पर निर्भर रहना नुकसान दे सकता है। सेहत के लिए तले-भुने खाने से दूरी बनाए रखें।
तुला
आज आपको छोटी-छोटी लाभ की योजनाओं पर ध्यान देने की जरूरत है। नौकरी में किए गए प्रयास रंग लाएंगे और धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। प्रेम जीवन में हल्की खटपट हो सकती है, इसलिए संयम रखें। किसी की निजी जानकारी को आगे बढ़ाने से बचें। बिजनेस में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं, लेकिन घर में कुछ पुरानी समस्याएं फिर से उभर सकती हैं। धैर्य से काम लें।
तुला
आज आपको छोटी-छोटी लाभ की योजनाओं पर ध्यान देने की जरूरत है। नौकरी में किए गए प्रयास रंग लाएंगे और धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। प्रेम जीवन में हल्की खटपट हो सकती है, इसलिए संयम रखें। किसी की निजी जानकारी को आगे बढ़ाने से बचें। बिजनेस में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं, लेकिन घर में कुछ पुरानी समस्याएं फिर से उभर सकती हैं। धैर्य से काम लें।
धनु
आज का दिन सामान्य लेकिन प्रगति देने वाला रहेगा। बिजनेस में नए उपकरण या तकनीक जोड़कर आप अपनी पहचान बनाएंगे। आपकी नेतृत्व क्षमता निखरेगी, लेकिन जीवनसाथी के साथ छोटी-मोटी नोकझोंक हो सकती है। उनकी भावनाओं को समझना जरूरी है। राजनीति में कदम रखने से पहले पूरी जानकारी लें, वरना परेशानी हो सकती है।
मकर
आज आपका साहस और पराक्रम बढ़ेगा। विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत है। गले या स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या को नजरअंदाज न करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में पूरी एकाग्रता रखनी होगी। संतान की सफलता आपको गर्व और खुशी से भर देगी। आज का दिन मेहनत और सजगता से आगे बढ़ने का है।
कुंभ
आज का दिन थोड़ा उलझनों से भरा रहेगा। काम की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, जिससे मन पर दबाव महसूस होगा। आप किसी सहयोगी से सलाह लेकर सही दिशा पा सकते हैं। बिजनेस में पार्टनरशिप का विचार आ सकता है, लेकिन बिल्डिंग मटेरियल या ऑनलाइन लेनदेन में सतर्क रहें। फ्रॉड की संभावना है। परिवार में तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा।
मीन
आज भाग्य आपका साथ देगा। नई प्रॉपर्टी मिलने या निवेश के अवसर बन सकते हैं, लेकिन बड़ा जोखिम लेने से बचें। बिजनेस में चल रही परेशानियां धीरे-धीरे खत्म होंगी और मन को राहत मिलेगी। आपकी कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और अनुभवी लोगों से मुलाकात आपके लिए नई सीख लेकर आएगी।

