रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट के 11127 पदों पर आवेदन इस डेट से होंगे स्टार्ट, जानें डिटेल्स

RRB ALP Bharti 2026:  रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के 11127 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। शॉर्ट नोटिफिकेशन के मुताबिक इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 मई से स्टार्ट की जाएगी जो निर्धारित अंतिम तिथि 14 जून 2026 तक जारी रहेगी।

फॉर्म भरने से पहले जान लें योग्यता

रेलवे एएलपी भर्ती 2026 में आवेदन के लिए अभ्यर्थी का मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10वीं के साथ आईटीआई पास होना अनिवार्य है अथवा उम्मीदवार ने 10वीं के साथ इंजीनियरिंग में डिप्लोमा प्राप्त किया हो। जिन उम्मीदवारों ने इंजीनियरिंग डिग्री प्राप्त की है वे भी इस भर्ती में आवेदन के लिए पात्र होंगे।
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम एवं अधिकतम आयु 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ऊपरी उम्र में ओबीसी को 3 एवं एससी/ एसटी वर्ग को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। इसके साथ ही अन्य आरक्षित वर्ग एवं भूतपूर्व सैनिकों भी ऊपरी आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

एप्लीकेशन फीस

इस भर्ती में आवेदन पत्र भरने के साथ अन्य सभी कैटेगरी से आने वाले उम्मीदवरों को 500 रुपये जमा करना होगा वहीं एससी/ एसटी/ एक्स सर्विसमैन/ ट्रांसजेंडर/ ईबीसी वर्ग को शुल्क के रूप में 250 रुपये का भुगतान करना होगा। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा।

कहां कितने पदों पर होगी भर्ती

आपको बता दें कि इस भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर पदों की जानकारी पहले ही साझा की जा चुकी है। आप जोन वाइज पूरी डिटेल नीचे टेबल से देख सकते हैं।

जोन पदों की संख्या
मध्य रेलवे (Central Railway) 1400
पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) 700
पूर्व तटीय रेलवे (East Coast Railway) 1625
पूर्व रेलवे (Eastern Railway) 608**
उत्तर मध्य रेलवे (North Central Railway) 457
पूर्वोत्तर रेलवे (North Eastern Railway) 105
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (Northeast Frontier Railway) 1276
उत्तर रेलवे (Northern Railway) 740
उत्तर पश्चिम रेलवे (North Western Railway) 600
दक्षिण मध्य रेलवे (South Central Railway) 674
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (South East Central Railway) 200
दक्षिण पूर्व रेलवे (South Eastern Railway) 1531
दक्षिण रेलवे (Southern Railway) 250
दक्षिण पश्चिम रेलवे (South Western Railway) 200
पश्चिम मध्य रेलवे (West Central Railway) 541
पश्चिम रेलवे (Western Railway) 214
चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स (CLW) 06*

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को पहले सीबीटी 1, सीबीटी 2 एग्जाम में भाग लेना होगा। दोनों चरणों में सफल होने के लिए बाद अभ्यर्थियों को कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षा (CBAT), दस्तावेज सत्यापन (DV) और चिकित्सा परीक्षा (ME) से होकर गुजरना होगा। सभी चरणों के बाद चयनित अभ्यर्थियों की फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!