पहली बार जा रहे हैं ट्रेकिंग पर? भूलकर भी न छोड़ें ये 10 चीजें, वरना बीच रास्ते में होगी दिक्कत!

ट्रेवल डेटिनेशन।आजकल लोगों में ट्रेकिंग का क्रेज बढ़ता जा रहा है, हर कोई अपनी लाइफ में थ्रिल और एडवेंचर चाहता है। ऐसे में पहाड़ों पर जाने से अच्छा ऑप्शन भला हो भी क्या सकता है? सोलो ट्रिप हो या ग्रुप के साथ वाली मौज मस्ती, अगर उसमें ट्रेकिंग भी शामिल हो तो सफर यादगार बन सकता है, पर हां! बहुत सी ऐसी बातें हैं जिनका खास ध्यान रखा जाना चाहिए। अगर कोई पहली बार ट्रेक करने का मन बना रहा है तो यह जानकारी और भी जरूरी हो जाती है।

ट्रेक पर जाने से पहले किन बातों का रखें ख्याल?

  1. पहली बार ट्रेक पर जाने वाले एक महीने पहले से ही खुद को तैयार करें। अपने डेली रूटीन में रनिंग, जॉगिंग और खासकर सीढ़ियां चढ़ने की आदत को शामिल कर लें। इससे न केवल फेफड़ों को बल्कि पैरों को भी मजबूती मिलेगी।

  •         शरीर को तैयार करने के बाद अब बारी है मन को तैयार करने की क्योंकि कई बार शरीर से ज्यादा विल पॉवर ट्रेकिंग में साथ देती है। खुद को अचानक बदलने वाले मौसम, घंटों तक चलने, मन के अजीब हो जाने या बहुत थका हुआ महसूस करने के बारे में सोचें। जिससे यह सफर के दौरान सामान्य लगे और एडवेंचर का मजा खराब न हो।
  • अब बात करेंगे ट्रेकिंग एसेंशियल की, वो कौन सी चीजें हैं जो ट्रेकिंग के लिए बहुत जरूरी हैं। ट्रेकिंग शूज, रेनकोट, गर्म लेयर वाले कपड़े, 2 लीटर वाली पानी की बोतल, फर्स्ट ऐड, दर्द, जुकाम-बुखार की दवाइयां। ये सभी वो चीजे हैं जो एक ट्रेकर के बैग में होनी ही चाहिए।

  • ट्रेक के दौरान भूख से निपटा जा सके, इसके लिए प्रोटीन बार, फल और हल्के-फुल्के स्नैक्स भी रखें। ध्यान रहे कि खाने-पीने की चीजे ऐसी हों जिनसे शरीर को तुरंत एनर्जी मिले। पैकेट फूड से परहेज करें क्योंकि यह शरीर को लेजी बना देती हैं।

  • सबसे जरूरी बात कि ट्रेकिंग प्रकृति से जुड़ने की एक प्रक्रिया है, ऐसे में पर्यावरण को किसी भी तरह से नुकसान पहुंचाने से बचें और नियमों को ठीक से फॉलो करें।

ट्रेकिंग के समय किन गलतियों से बचें?

  • ट्रेक करते समय यह बात ध्यान रखने वाली है कि अपने शरीर की सुनें और उसके खिलाफ जाकर आगे न बढ़ते जाएं। इसके लिए बीच-बीच में आराम करना जरूरी हो जाता है।

  • शरीर को हाइड्रेट रखें, हर थोड़ी देर में पानी पीते रहें।

  • ट्रेकिंग शूज एकदम हल्के होते हैं, ऐसे में भारी शूज पहनकर ट्रेक पर जाने से बचें।

  • बैग में न तो इतना सामान हो कि उसे सफर पर ले जाना मुश्किल लगे और न ही इतना कम कि जरूरत कि चीजे ही छूट जाएं।

  • सफर पर निकालने से पहले एक बार मौसम का हालचाल जान लें और उसके हिसाब से ही पैकिंग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!