गर्मी में मैंगो आइसक्रीम है सबसे बढ़िया ऑप्शन, इस रेसिपी को करें Try …

Lifestyle Desk – गर्मियों के मौसम में आम का नाम सुनते ही हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है. चाहे आम को सीधे खाया जाए, शेक बनाया जाए या फिर आइसक्रीम, इसका स्वाद हर रूप में लोगों का दिल जीत लेता है. खासकर घर पर बनी मैंगो आइसक्रीम की बात ही अलग होती है. इसमें ताजे ताजे आम का स्वादिष्ट स्वाद बहुत ही बढ़िया लगता है और इसके साथ ही गर्मी के मौसम का मजा ही आ जाता है. लेकिन कई लोगों को ये लगता है कि घर पर आइसक्रीम बनाना आसान नहीं होता. लेकिन घर पर आप भी आसानी से मैंगो आइसक्रीम बना सकते हैं बस इस रेसिपी को फॉलो करें.

सामग्री

पके हुए आम – 2 कप (कटे हुए)
फुल क्रीम दूध – 1 कप
फ्रेश क्रीम – 1 कप
कंडेंस्ड मिल्क – ½ कप
चीनी – 2–3 बड़े चम्मच (स्वाद अनुसार)
वनीला एसेंस – ½ छोटा चम्मच (वैकल्पिक)

विधि
1-आम के टुकड़ों को मिक्सर में डालकर स्मूद प्यूरी बना लें. एक बड़े बाउल में दूध, फ्रेश क्रीम और कंडेंस्ड मिल्क मिलाएं.
2-अब इसमें आम की प्यूरी और चीनी डालकर अच्छे से फेंट लें. चाहें तो वनीला एसेंस भी मिला दें. मिश्रण को एयरटाइट कंटेनर में भरकर 6–8 घंटे के लिए फ्रीजर में रखें.
3-बीच में 1–2 बार निकालकर चम्मच से चलाएं ताकि आइसक्रीम ज्यादा क्रीमी बने. जमने के बाद स्कूप निकालें और ठंडी-ठंडी मैंगो आइसक्रीम सर्व करें.

टिप्स

  1. अल्फांसो या केसर आम से स्वाद सबसे अच्छा आता है.
  2. ऊपर से ड्राय फ्रूट्स या आम के छोटे टुकड़े डाल सकते हैं.
  3. बिना क्रीम के भी बना सकते हैं, लेकिन क्रीमी टेक्सचर थोड़ा कम होगा.

error: Content is protected !!