LPG Cylinder Price Hike: घरेलू LPG सिलेंडर के फिर बढ़े दाम, 3 महीने में दूसरी बार बढ़े दाम

Domestic LPG Cylinder Price Hike: देश की जनता पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर महंगा हो गया है। जी हां… घरेलू LPG सिलेंडर ₹29 महंगा हो गया है। नई कीमत आज यानी सात जून सुबह से ही लागू हो गई है। तीन महीनों में यह दूसरी बढ़ोतरी है। इससे पहले मार्च 2026 में कंपनियों ने घरेलू सिलेंडर पर 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। कीमत बढ़ान के पीछे ईरान संकट को बताया गया है।

कीमत बढ़ने के साथ ही दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत आज (7 जून) से 913 रुपए से बढ़कर 942 रुपए हो गई है। जबकि मुंबई में घरेलू सिलेंडर की नई कीमत 941.50 रुपये महंगा हो गया है। इसके अलावे कोलकाता में 968.00 रुपये और चेन्नई में 957.50 रुपये घरेलू गैस लिसेंडर की कीमत पहुंच गई है।

आज से मुख्य शहरों में बढ़ी हुई कीमतें–

शहर  पुरानी कीमत नई कीमत
दिल्ली 913.00 रुपये 942.00 रुपये
पटना 1002.50 रुपये 1031.50 रुपये
हैदराबाद 967.00 रुपये 996.00 रुपये
लखनऊ 951.00 रुपये 980.00 रुपये
कोलकाता 939.00 रुपये 968.00 रुपये
चेन्नई 928.50 रुपये 957.50 रुपये
जयपुर 916.50 रुपये 945.50 रुपये
मुंबई 912.50 रुपये 941.50 रुपये
बेंगलुरु 915.50 रुपये 944.50 रुपये

कमर्शियल सिलेंडर के भी बढ़े थे दाम

इससे पहले 1 जून को ही 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई थी। दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 42 रुपये महंगा होकर अब 3113.50 रुपये का हो गया था। वहीं कोलकाता में इसकी कीमत 53.50 रुपये बढ़कर 3255.50 रुपये पहुंच गई थी। इतना ही नहीं छोटे व्यापारियों और नागरिकों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले 5 किलोग्राम के एफटीएल सिलेंडर की कीमत में भी 11 रुपये का इजाफा किया था।

पेट्रोल, डीजल और CNG के दाम भी बढ़े

ईरान और खाड़ी संकट का हवाला देकर पेट्रो कंपनियों लगातार पेट्रोल-डीजल, सीएनजी और एलपीजी सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी कर रही है। ईरान संकट के कारण होने वाली हानि और कम सप्लाई का हवाला देकर ये बढ़ोतरी की जा रही है। पिछले कुछ हफ्तों में पेट्रोल, डीजल और CNG के दाम में भारी बढ़ोतरी की जा चुकी है। मई में पेट्रोल और डीजल की कीमतें कुल मिलाकर ₹7.50 प्रति लीटर बढ़ चुकी हैं। जबकि CNG करीब ₹6 प्रति किलो महंगी हो चुकी है। कंपनियों को पेट्रोल पर करीब ₹11 प्रति लीटर और डीजल पर ₹33.6 प्रति लीटर का नुकसान हो रहा है। इसके बावजूद कंपनियों का दावा है कि पेट्रोल-डीजल अभी भी लागत से कम कीमत पर बेचे जा रहे हैं। सरकार का कहना है कि वैश्विक कीमतों में हुई पूरी बढ़ोतरी का बोझ उपभोक्ताओं पर नहीं डाला गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!