UGC-NET जून 2026 परीक्षा के लिए सब्जेक्ट-वाइज शेड्यूल नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जारी कर दिया है. परीक्षा की डेटशीट जारी होने के बाद उम्मीदवारों अब अपनी तैयारी पर विशेष फोकस कर देना चाहिए. जल्द ही सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड भी जारी किया जाएगा. असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए होने वाली यह परीक्षा 22 जून से 30 जून 2026 तक कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में होगी. पांच दिनों में दो शिफ्ट में 80 से ज्यादा सब्जेक्ट की परीक्षाएं कराई जाएंगी.
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के अनुसार पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक आयोजित होगी.
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने UGC NET June 2026 परीक्षा को लेकर डेटशीट का अपडेट जारी किया है. परीक्षा के लिए सब्जेक्ट वाइज शेड्यूल जारी कर दिया गया है. ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, UGC NET 2026 परीक्षा हर दिन दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी.
असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए होने वाली यह परीक्षा 22 जून से 30 जून 2026 तक कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में होगी. शहर की जानकारी और एग्जाम सेंटर के लिए जानकारी परीक्षा से 8-10 दिन पहले जारी की जाएगी.
उम्मीदवार 12 से 14 जून तक शहर आवंटन की डिटेल प्राप्त कर सकेंगे. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वह एडमिट कार्ड डाउनलोड कर परीक्षा केंद्र के शहर, शिफ्ट के समय और विषय कोड सहित सभी डिटेल को अपनी निर्धारित परीक्षा तिथि से पहले वेरीफाई कर लें.
NTA ने कैंडिडेट्स को सलाह दी है कि वे लेटेस्ट नोटिस और परीक्षा से जुड़े किसी भी नए अपडेट के लिए रेगुलर तौर पर ऑफिशियल UGC-NET पोर्टल देखते रहें. पांच दिनों में दो शिफ्ट में 80 से ज्यादा सब्जेक्ट की परीक्षाएं कराई जाएंगी.


