आपको भी पसंद है लीची है तो करूर ट्राई करें लीची खीर, बहुत ही शानदार है इसकी रेसिपी …

लाइफस्टाइल डेस्क। गर्मी के मौसम में बाजार में बहुत अच्छी लीची आती है और खाने में ये बहुत ही स्वादिष्ट और जूसी लगता है. लीची कई गुणों से भरपूर होता है. इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा भरपूर होती है. लीची बहुत लोगों का पसंदीदा फल होता है. लीची मीठा और रसीला फल होता है. इससे खीर भी तैयार की जा सकती है, जो शायद आपने पहले कभी try नहीं की होगी. लेकिन ये सच में बहुत जी स्वादिष्ट लगती है. तो आइए जानते हैं गौर पर लीची की स्वादिष्ट खीर बनाने की रेसिपी.

सामग्री

फुल क्रीम दूध-1 लीटर
लीची -12–15 (छिली हुई और बीज निकाली हुई)
चीनी-3–4 बड़े चम्मच
बासमती चावल -2 बड़े चम्मच (धोकर 30 मिनट भिगोए हुए)
इलायची पाउडर-1/2 छोटा चम्मच
काजू -8–10 (कटे हुए)
बादाम- 8–10 (कटे हुए)
पिस्ता- 1 बड़ा चम्मच(कटा हुआ)
कुछ केसर के धागे

विधि

  1. एक भारी तले वाले बर्तन में दूध उबालें. भीगे हुए चावल डालकर धीमी आंच पर पकाएं. बीच-बीच में चलाते रहें ताकि दूध तले में न लगे.
  2. जब चावल अच्छी तरह गल जाएं और खीर गाढ़ी होने लगे, तब चीनी डालकर 3–4 मिनट और पकाएं.
  3. गैस बंद कर दें और खीर को पूरी तरह ठंडा होने दें. लीची को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें या हल्का-सा क्रश कर लें.
  4. ठंडी हुई खीर में लीची, इलायची पाउडर और सूखे मेवे मिलाएं. चाहें तो ऊपर से केसर और पिस्ता से गार्निश करें. 1–2 घंटे फ्रिज में ठंडा होने के लिए रखें.
  5. ठंडी-ठंडी लीची खीर को डेजर्ट के रूप में सर्व करें. लीची की मिठास और दूध की मलाईदार बनावट का यह अनोखा मेल बच्चों और बड़ों सभी को पसंद आएगा.

टिप

  1. गर्म खीर में लीची न डालें, क्योंकि इससे लीची का स्वाद और टेक्सचर प्रभावित हो सकता है. हमेशा खीर ठंडी होने के बाद ही लीची मिलाएं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!