NEET Re-Exam: एडमिट कार्ड नहीं हो रहा डाउनलोड, NTA ने जारी की नई एडवाइजरी

देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 की पुनर्परीक्षा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के अनुसार अब तक 1 लाख से ज्यादा उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर चुके हैं. 21 जून 2026 को होने जा रहे NEET UG री-एग्जाम में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं. लेकिन कई अभ्यर्थियों को इसे डाउनलोड करने में तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. एनटीए ने इसके लिए नई एडवाइजरी जारी की है. 

उम्मीदवारों का कहना है कि बैंक खाते की जानकारी वेरीफाई करने की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है, जिससे एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो रहा.

21 जून को होने वाली इस परीक्षा को लेकर छात्रों में उत्साह के साथ-साथ चिंता भी देखी जा रही है. बड़ी संख्या में छात्र वेबसाइट पर पहुंच रहे हैं, जिसके चलते सर्वर पर दबाव बढ़ गया है. NEET UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने छात्रों से परीक्षा को लेकर चिंता न करने और पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की अपील की है.

NEET UG Admit Card 2022 @neet.nta.nic.in LIVE Updates: नीट यूजी एडमिट कार्ड  जारी, डायरेक्‍ट लिंक से फौरन करें डाउनलोड - NTA NEET UG Admit Card 2022  LIVE Update Direct Link to Download

कई छात्रों को तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जिसे लेकर NTA ने नई एडवाइजरी जारी कर कहा कि, छात्रों को सलाह दी है कि वो आवश्यक बैंक डिटेल्स पहले से तैयार रखें और धैर्य के साथ प्रक्रिया पूरी करें. NTA ने समस्या समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है.

विशेषज्ञों का कहना है कि उम्मीदवारों को जल्द से जल्द अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लेना चाहिए और उसमें दर्ज सभी जानकारियों की जांच करनी चाहिए.

NTA तीन द‍िनों के भीतर जारी करेगा NEET UG 2026 री-एग्जाम का एडमिट कार्ड!  ऐसे करें डाउनलोड - neet ug re exam admit card release download procedure  imp documents edmm - AajTak

नीट यूजी 2026 से जुड़ा हर अपडेट ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर चेक कर सकते हैं. NTA ने ऑफिशियल एडवाइजरी जारी कर उम्मीदवारों को बताया है कि अगर आपका नंबर अभी तक नहीं आया है तो इसका मतलब है कि आप बिना तैयारी के पोर्टल पर लॉगिन कर रहे हैं.

NTA के अनुसार री-एग्जाम 21 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी. परीक्षा की अवधि 3 घंटे 15 मिनट होगी. प्रश्नपत्रों को भारतीय वायुसेना के MI-17 हेलीकॉप्टरों के जरिए देश के अलग-अलग केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा.

NTA की फिर हुई फजीहत, सर्वर में दिक्कत, NEET UG री-एग्जाम एडमिट कार्ड नहीं  हो रहा डाउनलोड | NTA faces another embarrassment as server issues prevent  downloading of NEET UG re exam

NTA ने उम्मीदवारों को राहत देते हुए 15 मिनट अतिरिक्त समय देने का फैसला भी किया है. यह निर्णय छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. पुनर्परीक्षा की तैयारियों को लेकर केंद्र सरकार भी पूरी तरह सक्रिय है. कैबिनेट सचिव टी.वी. सोमनाथन ने NTA के महानिदेशक के साथ बैठक कर परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!