BREAKING: रायपुर एयरपोर्ट पर बड़ी घटना, एयर इंडिया के विमान से टकराई चिड़िया,मचा हड़कंप

रायपुर। दिल्ली से रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट आ रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट लैंडिंग के दौरान बर्ड हिट (पक्षी के टकराने) की घटना का शिकार हो गई. इस अचानक हुई घटना से विमान के अंदर और एयरपोर्ट परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. दिल्ली से आ रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट लैंडिंग के दौरान (बर्ड हिट) पक्षी की चपेट में आ गई. यह घटना तब हुई जब विमान रनवे पर उतर रहा था और अचानक एक पक्षी विमान के एक हिस्से से टकरा गया. टक्कर के बाद एयरपोर्ट मैनेजमेंट और टेक्निकल टीम ने तुरंत जांच शुरू कर दी. अच्छी बात यह रही कि किसी भी यात्री या क्रू मेंबर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और सभी सुरक्षित हैं.

बर्ड हिट की घटना के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी और ATC (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) तुरंत हरकत में आ गए. राहत की बात यह रही कि इस घटना के बावजूद विमान सुरक्षित उतर गया. विमान में सवार किसी भी यात्री या क्रू मेंबर को चोट नहीं आई और सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. यह फ्लाइट दिल्ली से रायपुर आ रही थी.

इस इमरजेंसी स्थिति के बाद सुरक्षा नियमों के अनुसार रनवे और विमान की बारीकी से तकनीकी जांच शुरू की गई. इस जरूरी जांच और मंजूरी की प्रक्रिया की जह से बाहर जाने वाली उड़ानों को रोक दिया गया, जिससे उनके तय समय से लगभग दो घंटे की देरी हुई. हालांकि इस देरी की वजह से कई यात्रियों को एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा, लेकिन प्रशासन ने राहत की सांस ली कि एक बड़ा हादसा टल गया.

error: Content is protected !!