SBI PO Recruitment: प्रोबेशनरी ऑफिसर के पदों पर रजिस्ट्रेशन स्टार्ट, चेक करें पात्रता व फीस सहित अन्य डिटेल

SBI PO Recruitment 2026: भारतीय स्टेट बैंक ने प्रोबेशनरी ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार एसबीआई में बतौर प्रोबेशनरी ऑफिसर के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे उम्मीदवार 18 जून से ऑनलाइन आवेदन से शुरू हो गई है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल SBI PO के कुल 1500 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 08 जुलाई, 2026 तक अपना पंजीकरण कर सकते हैं।

फेज-1 की परीक्षा अगस्त, फेज-2 की परीक्षा सितंबर और फेज-3 की परीक्षा अक्टूबर या नवंबर माह में आयोजित कराई जा सकती है।

भर्ती संबंधित विवरण

कैटेगरी कुल पद
एससी 234
एसटी 144
ओबीसी 390
ईडब्ल्यूएस 144
जनरल 588

 

आयु-सीमा

उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 अप्रैल, 2026 के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा, आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट दी जाएगी। ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट, एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक पूरी की हो। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रताएं भी होनी चाहिए।

फेज-1 एग्जाम पैटर्न

फेज-1 की परीक्षा में उम्मीदवारों से अंग्रेजी, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और रीजनिंग एबिलिटी विषय से 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। यह परीक्षा एक घंटे के लिए आयोजित कराई जाएगी। इस परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को फेज-2 की परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएग। फेज-2 की परीक्षा में उम्मीदवारों से 200 अंकों के 170 सवाल पूछे जाएंगे। यह परीक्षा तीन घंटे के लिए आयोजित कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!