आयुर्वेदिक औषधि बताकर ठगी, युवक ने गूगल सर्च किया तो खुली पोल

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में औषधि के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। लकवा की बीमारी के इलाज का झांसा देकर दो अज्ञात लोगों ने एक युवक से हजारों रुपये ऐंठ लिए। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला भखारा थाना क्षेत्र का है।

मनीष दीक्षित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मनीष के अनुसार उनकी माता लकवा से पीड़ित हैं और वे उनके इलाज के लिए आयुर्वेदिक दवा की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान दो अज्ञात व्यक्ति उनसे मिले और लकवा की प्रभावी दवा होने का दावा करते हुए करीब 13 हजार रुपये की दवा उसे बेची।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

दवा खरीदने के बाद जब मनीष ने उसे गूगल पर सर्च किया तो पता चला कि वह दवा लकवा के इलाज से संबंधित ही नहीं है। खुद को ठगा महसूस होने पर उन्होंने भखारा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!