Ration Card Update: सरकार ने बदली अनाज लेने की व्यवस्था, लंबी लाइन और राशन की कमी से मिलेगी राहत

देश में राशन लेने की व्यवस्था को आसान बनाने हुए सरकार ने इस दिशा में एक और कदम बढ़ाया है. देश के करोड़ों राशन कार्ड धारकों के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ी राहत भरी घोषणा की है. वन नेशन वन राशन कार्ड (ONORC) योजना के तहत अब राशन वितरण की पूरी व्यवस्था को बदल दिया गया है. सेंट्रल राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने कहा है कि अब राशन कार्ड धारकों को एक ही राशन दुकान से पूरी अनाज केने की बाध्यता एकदम नहीं होगी.

सरकार के घोषणा के अनुसार अब कार्ड धारकों को अपनी सुविधानुसार अलग-अलग दुकानों से अपना राशन प्राप्त कर सकते हैं. अर्थात अगर मन हुआ तो अपने हिस्से का गेहूं और चावल अपनी पसंद की किसी भी सरकारी उचित मूल्य की दुकान से ले सकते हैं.

सरकार की इस नई घोषणा के अनुसार अपनी सुविधा के अनुसार अलग-अलग दुकानों से भी राशन ले सकेंगे यानी अब कहीं से गेहूं तो कहीं से चावल लेना भी संभव है, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है. वन नेशन वन राशन कार्ड (ONORC) योजना के तहत अब राशन वितरण की पूरी व्यवस्था को बदल दिया गया है.

सरकार के द्वारा उठाए गए इस सराहनीय बदलाव से अब कार्ड धारकों को मजबूरी में एक समय पर और एक ही राशन दुकान से सभी अनाज लेने की मजबूरी से निजात मिल जाएगा. इस कदम से राशन दुकानों पर लगने वाली लंबी कतारों, मशीन में अंगूठा न लगने की तकनीकी दिक्कतों और दुकान में स्टॉक खत्म होने पर खाली हाथ लौटने जैसी समस्याओं से हमेशा के लिए निजात मिल जाएगी.

अब आपको राशन लेने के लिए लंबी कतारों में खड़े रहने, मशीन में अंगूठा न लगने या दुकान में अनाज उपलब्ध नहीं होने के कारण पूरा राशन न मिलने जैसी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा.

यह सुविधा बिल्कुल ATM की तरह काम करती है. वन नेशन वन राशन कार्ड योजना का सबसे बड़ा फायदा प्रवासी मजदूरों के परिवारों को मिलेगा. अब उन्हें राशन लेने के लिए अपने गांव की राशन दुकान से जुड़े रहने की जरूरत नहीं है. बायोमेट्रिक और आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से वे देश के किसी भी कोने में राशन का लाभ उठा सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!