टेक्नोलॉजी डेस्क। WhatsApp ने हाल के महीनों में यूजर्स को स्कैम्स और साइबर अटैक्स से बचाने के लिए कई प्राइवेसी और सिक्योरिटी से जुड़े फीचर्स एड किए हैं। अब रिपोर्ट्स के मुताबिक Meta यूजर्स को रिस्की कन्वर्सेशन्स की पहचान करने में मदद करने के लिए एक नया सेफ्टी फीचर रोल आउट कर रहा है। एक फीचर ट्रैकर ने एक नया वार्निंग मैसेज स्पॉट किया है जो तब पॉप-अप होता है जब यूजर्स किसी अनजान फोन नंबर से आए मैसेजेस वाली नई चैट ओपन करते हैं। कहा जा रहा है कि ये फीचर एंड्रॉयड और iOS दोनों यूजर्स के लिए अवेलेबल है। ये यूजर्स को अजनबियों के साथ बातचीत शुरू करने से पहले ज्यादा इन्फॉर्म्ड डिसीजन लेने की अनुमति देता है।
अनजान चैट्स के लिए WhatsApp का नया वॉर्निंग मैसेज
एक नए पोस्ट में, फीचर ट्रैकर WABetaInfo ने iOS और एंड्रॉयड के लिए WhatsApp पर आने वाले एक नए वार्निंग मैसेज की डिटेल्स शेयर की हैं। ये नया फीचर तब यूजर को अलर्ट करने के लिए डिजाइन किया गया है जब वे किसी अननोन पर्सन के साथ कन्वर्सेशन ओपन करते हैं। मिली जानकारी के मुताबिक जब किसी WhatsApp यूजर को किसी अनसेव्ड नंबर से मैसेज मिलेगा तो एप चैट ओपन होने से पहले स्क्रीन पर एक वार्निंग मैसेज दिखाएगा।
रिपोर्ट में शामिल फीचर के एक स्क्रीनशॉट से पता चलता है कि वॉर्निंग मैसेज में उस देश का नाम दिखता है जहाँ फोन नंबर रजिस्टर्ड है। इससे ये भी पता चलता है कि नंबर कॉन्टैक्ट के तौर पर सेव है या नहीं और क्या यूजर और भेजने वाले के बीच कोई कॉमन ग्रुप है या नहीं।

इस अलर्ट में एक मैसेज होता है जिसमें लिखा होता है, ‘स्कैमर्स आपको अपनी पर्सनल जानकारी या पासवर्ड देने के लिए बहका सकते हैं या आपसे पैसे भेजने के लिए कह सकते हैं।’
इन जानकारियों को वेरिफाई करने के बाद, यूजर चैट जारी रख सकता है या चैट कैंसल कर सकता है। यूजर के फैसले के बारे में भेजने वाले को कोई सूचना नहीं दी जाएगी। WhatsApp का ये नया फीचर अनजान सोर्स से आने वाले स्पैम, स्कैम या फर्जी मैसेज को रोकने में प्लेटफॉर्म की मदद कर सकता है।
इस बीच, Meta व्हाट्सएप के लिए कई दूसरे फीचर्स पर भी काम करता हुआ दिखाई दे रहा है। इसे जल्द ही एक डेडिकेटेड वॉयस नोट विजेट मिल सकता है जिसे होम स्क्रीन पर रखा जा सकता है। आईफोन यूजर्स के लिए एक ‘व्यू-वन्स’ टेक्स्ट मैसेज फीचर की टेस्टिंग किए जाने की बात भी सामने आई थी।


